दो बेटियों वाले परिवार को इस योजना से मिलेगा फायदा ही फायदा

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना से आपको क्या-क्या फायदा मिल सकता हैं। 
Updated:- 2022-10-06, 23:57 IST
image

 केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी कई योजनाएं चलाती है। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कन्या सुमंगला योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के भविष्य को बेहतर बनाने का है। इस लेख में हम बताएंगे कि आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

क्या है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना?

kanya sumangla yojana

आपको बता दें कि यह योजना को साल 2019 में शुरू की गई थी। हर साल की तरह इस साल भी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।(Mahila Nidhi Scheme: 20 घंटे के अंदर महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपए, जानें कैसे)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है इसके साथ ही लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है।

इसे भी पढ़ें- Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक में मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें योजना से जुड़े फायदे

योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

आपको बता दें कि आवेदन करने वाले को इन सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म भरते वक्त जरूर अपने साथ रखना चाहिए। इसके साथ ही जिस भी बेटी के लिए आवेदक या अभिभावक जो फॉर्म भरेगा उसकी बेटी के भी सभी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।

ये हैं वो सभी डॉक्यूमेंट्स-

  • बेटी और आवेदन करने वाले की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • यदि आपने बेटी गोद ली है तो उसे गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड 
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का पहचान पत्र

 इसे भी पढ़ें- बेटी की शादी पर सरकार देगी 50 हजार रुपये, जानिए पूरा प्रोसेस

कौन कर सकता है आवेदन?

जो भी इस योजना के लिए आवेदन कर रहा है उसकी वार्षिक आय 3 लाख या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि अगर किसी परिवार में जुड़वां बेटियां हुई है तो वो भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी परिवार ने दो अनाथ बच्चियों को गोद लिया है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

इस वेबसाइट पर करें अप्लाई आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई  करना होगा। (वेबसाइट पर अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें)।

इस लिंक पर क्लिक करके सबसे पहले रजिस्टर करें उसके बाद अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा फिर फॉर्म में सारी जानकारी को भरकर सब्मिट करना होता है। इस योजना से आपके पास बैंक अकाउंट में कितने पैसे आए हैं यह भी आप इस वेबसाइट से ट्रैक कर सकते हैं।

कैसे मिलता है लाभ?

इस योजना में आपको सरकार किश्तों में आर्थिक सहायता देती है। आपको बता दें कि पहली किश्त लड़की के जन्म के समय सरकार के द्वारा दी जाएगी।

इसके बाद दूसरी योजना की किश्त उस लड़की के टीकाकरण के लिये दी जाएगी। फिर स्कूल में क्लास 6 में एडमिशन लेने पर 3,000 रुपये की राशि उस कन्या के खाते में प्रदान करी जाती है।

उसके बाद कक्षा 8 में प्रवेश लेने पर 5,000 रुपये दिए जाते हैं। फिर 10वीं कक्षा को पास करने पर 7,000 रुपये और 12वीं पास करने पर 8,000 रुपये दिए जाते हैं। 

यही नहीं कन्या के 21 वर्ष पूर्ण करने पर उसके बाद जब भी उसकी शादी होती है तो उस वक्त  2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। 

 

तो यह थी जानकारी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जिससे आपको कई बार इस योजना से लाभ मिलेगा। 

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Image credit-freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।