नीम जैसा कड़वा शायद ही कुछ होगा। लेकिन यही तो इसकी खूबी है, जो इसको सबसे अलग बनाती है। इसकी कड़वाहट ही तो इसकी ताकत है। आयुर्वेद में तो इसे औषधि का दर्जा मिला है। यह आपके शरीर को बीमारियों से बचाता है। अक्सर आपने सुना होगा कि गर्मियों में लोग नीम के पानी से नहाते हैं, इससे फुंसी,दाने दूर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं, कि सुबह उठकर 2 से 4 नीम के पत्ते चबाया जाए, तो इससे कितने फायदे होंगे। एक सेकेंड के लिए मेरी बात आपको अच्छी नहीं लगेगी, लेकिन यकीन मानिए इसके फायदे जान जाएंगे, तो इसे जरूर रूटीन का हिस्सा बनाएंगी आप। चलिए जानते हैं नीम के पत्ते चबाने के फायदे के बारे में।
नीम के पत्ते चबाने के क्या-क्या फायदे हैं?
अगर आपके शरीर में बहुत ज्यादा विषाक्त पदार्थ भर गए हैं, तो एंटी-बायोटिक्स और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम चबाने से शरीर में जमी सारी गंदगी निकल जाएगी। यह लिवर और खून दोनों को शुद्ध कर सकता है।
अगर आपको स्किन इंफेक्शन की शिकायत रहती है। हर कुछ दिनों पर दाने निकल आते हैं, तो इसका सेवन आपके स्किन को एकदम क्लीन कम कर सकता है। नीम ब्लड प्यूरिफायर की तरह काम करता है।
यह भी पढ़ें-मानसून में बहुत तेजी से झड़ रहे हैं बाल? इस चटनी से होगा कमाल
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। फ्लू और एलर्जी से आपकी सुरक्षा होती है।
नीम का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नींद ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
यह भी पढ़ें-क्या जामुन की गुठली सच में डायबिटीज में फायदेमंद है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों