herzindagi
image

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस तरह पिएं करेले का जूस, ब्लड शुगर लेवल होगा मैनेज

Diabetes Ke Liye Karela Juice Ke Fayde: अक्सर लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करेले का जूस पीते हैं। यह डायबिटीज को मैनेज करने का एक रामबाण नुस्खा है। लेकिन, क्या आपको इसका सही तरीका पता है?  
Updated:- 2025-06-06, 15:57 IST

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जितना जरूरी दवाइयां लेना है, उतना ही जरूरी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी है। अगर आपको शुगर हो गई है, तो डाइट से मीठा कम करने के अलावा भी आपको कुछ खास चीजों पर ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेले का जूस मदद कर सकता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो इसे शुगर पेशेंट्स के लिए फायदेमंद बनाते हैं। यह बेशक डायबिटीज को मैनेज करने का एक रामबाण नुस्खा है। लेकिन, इससे पूरा फायदा पाने के लिए आपको इसे पीने का सही समय और सही तरीका पता होना चाहिए। शुगर को कम करने के लिए करेले का जूस पीने का सही समय और तरीका एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। 

ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए करेले के जूस पीने का सही तरीका

blood suagr level and insulin resistance

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह से करेले का जूस पीने से HbA1c कंट्रोल होता है, डायबिटीज कम होती है और ग्लूकोज मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
  • करेला का जूस नेचुरली शुगर को कम करता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं और शुगर लेवल को कम कर सकते हैं।
  • करेला, शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और सेल्स को ग्लूकोज का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाने में मदद करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • करेले का जूस, वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। यह जूस ग्लाइसेमिक कंट्रोल बनाए रखने का काम करता है।
  • करी पत्ते इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। करी पत्तों में एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते हैं।
  • आंवला, विटामिन-सी से भरपूर होता है। आंवले में क्रोमियम होता है। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारने, पैनक्रियाज को सपोर्ट करने और शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।
  • सेंधा नमक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर में मिनरल्स को बैलेंस करता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कैसे तैयार करें करेले का जूस?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

 

सामग्री

  • करेला-1 छोटा (बारीक कटा हुआ और बीजे निकालकर)
  • करी पत्ते- 5-6
  • आंवला- 1
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी
  • पानी- जरूरत के अनुसार

यह विडियो भी देखें

विधि

  • करेले को ब्लेंडर में डालें।
  • याद रखें कि इसके बीज निकले हुए होने चाहिए।
  • अब इसमें करी पत्ते और आंवला डालें।
  • इसमें पानी मिलाएं।
  • इसे छान लें।
  • आपका हेल्दी जूस तैयार है।
  • इसमें सेंधा नमक मिलाएं।
  • इसे सुबह ताजा ही बनाएं और खाली पेट पिएं।

 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रसोई में मौजूद इन 4 चीजों को करें डाइट में शामिल, 3 महीने में दिख सकता है असर

 

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, इस तरह करेले का जूस पीना फायदेमंद रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।