बैंगन हम में से कई लोगों की एक पसंदीदा सब्जी होती है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है अगर आप भी इन दोनों बैगन बना रही हैं, तो इसे कुछ दिनों के लिए रोक दीजिए। दरअसल भारत में गर्मियों के मौसम में एक खास समय आता है जिसे 9 तप्पा या नव ताप कहा जाता है , जो हर साल 25 में के बाद शुरू होता है और लगभग 9 दिनों तक चलता है। यह समय साल के सबसे गर्म दिनों में से एक माना जाता है। जब सूरज की तपन एकदम से अपने चरम पर होती है इसका शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है।इस दौरान हमें अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
नौतपा बैंगन का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर अंजना कालिया, आयुर्वेदिक डॉक्टर एंड न्यूट्रीशनिस्ट से बात की है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन?
बैंगन को आयुर्वेद में तामसी और गरम नेचर का बताया गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा हो सकती है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। जैसे त्वचा पर रैशेज
- खुजली या एलर्जी
- नाक से खून आना
- पेट में जलन और अपच
- माइग्रेन या सिर दर्द का बढ़ना
नौतपा के दौरान शरीर पहले से ही गर्मी से जूझ रहा होता है और बैंगन का सेवन इस स्थिति को और भी बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें-कब्ज दूर करने के लिए अलसी के बीज को इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल
कैसे रखें इस दौरान सेहत का ख्याल?
- एक्सपर्ट बताती हैं कि इस समय ठंडी नेचर के फल और सब्जियां जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज लौकी, तुरई का सेवन करना चाहिए।
- अधिक तला भुना, मसालेदार और गर्म तासीर वाले भोजन से परहेज करना चाहिए।
- भरपूर मात्रा में पानी, नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
- हल्के भोजन लेने चाहिए दही या छाछ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-दिनभर में 4-5 बार चाय पीने से शरीर में क्या होगा? जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों