बारिश की शुरुआत होते ही चटपटे और तले-भुने खाने की क्रेविंग्स शुरू हो जाती हैं। अक्सर लोग अनहेल्दी क्रेविंग्स के चलते इन चीजों को खा लेते हैं चाहे इसकी वजह से सेहत पर बुरा असर ही क्यों न हो। मानसून में बीमारियों का खतरा भी काफी रहता है। ऐसे में खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश में आपको अनहेल्दी स्नैक्स की जगह पिस्ता को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। पिस्ता क्यों मानसून के लिए सबसे बेस्ट स्नैक है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Catherine Sebastian, MS, RD, California Pistachios जानकारी दे रहे हैं।
मानसून में क्यों करना चाहिए पिस्ता का सेवन?
- मानसून में अक्सर हमारी एनर्जी लो रहती है और इस मौसम में आउटडोर एक्टिविटीज भी कम हो जाती है। ऐसे में पिस्ता खाने से शरीर को एनर्जी मिल सकती है। अगर आप रोजाना 28 ग्राम पिस्ता खाती हैं, तो इससे शरीर को 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। पिस्ता में नौ तरह के एमीनो एसिड्स पाए जाते हैं। इससे शरीर को नेचुरली ताकत मिलती है।
- बरसात में फ्राइड स्नैक्स लोगों की पहली पसंद होते हैं। लेकिन, इनसे अपच और ब्लोटिंग हो सकती है। यह दिल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, पिस्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करता है और दिल के लिए फायदेमंद है।
- मानसून में अगर आप शुगर वाले स्नैक्स खाएंगी, तो इससे भी सेहत पर बुरा असर होगा। वहीं पिस्ता में एडेड शुगर नहीं होती है और नेचुरल शुगर लेवल भी रम होता है। ऐसे में विटामिन्स, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर पिस्ता इस मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाएगा।
- पिस्ता खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती हैं और पोर्शन कंट्रोल होता है। जिससे आप आसानी से वजन भी कम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं ये 2 चीजें, बार-बार नहीं बढ़ेगा शुगर
- पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बारिश के मौसम में आपकी इम्यूनिटी मजबूत करते हैं और कई बीमारियों से भी बचाते हैं।
- पिस्ता में मौजूद विटामिन-सी और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह डाइजेशन, स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इससे आयरन लेवल भी बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- Soaked Almonds: 10 भीगे बादाम रोजाना खाएंगे, तो दूर रहेंगे 10 रोग
पिस्ता को मानसून डाइट में शामिल करके आप ये फायदे पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों