फैटी लिवर से आजकल काफी लोग परेशान हैं। खान-पान की गलत आदतों और अनियमित जीवनशैली की वजह से यह समस्या बहुत आम हो गई है। लिवर शरीर के सबसे जरूरी ऑर्गन्स में से एक है और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इसका सही तरह से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। अगर लिवर सही तरह से फंक्शन नहीं करता है, तो इसका असर पूरे शरीर पर होता है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स को डाइजेस्ट करने के लिए जरूरी बाइल जूस को बनाना लिवर का काम होता है।
जब लिवर के इर्द-गिर्द फैट्स जम जाते हैं, तो यह सही से काम नहीं कर पाता है और इस वजह से शुरुआत में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। इसे ही फैटी लिवर कहा जाता है। इसमें आपको कुछ फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
शुगर ज्यादा न लें
फैटी लिवर में आपको ज्यादा शुगर, गुड़ और शहद को अवॉइड करना चाहिए। रिफाइंड शुगर फैटी लिवर के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जाती हैं। शुगर प्रोडक्ट्स से इंसुलिन रेजिस्टेंस और क्रोनिक इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। आप शुगर इनटेक को कम करें। इसकी जगह स्टेविआ खाएं।
प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं
फैटी लिवर में प्रोसेस्ड फूड्स खाना भी नुकसानदेह होता है। बिस्कुट, टोस्ट और ब्रेड जैसी चीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत होता है। जिसकी वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है और फैटी लिवर की समस्या और बढ़ सकती है। इसकी जगह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट लें।
फ्राइड फूड्स से बनाएं दूरी
फैटी लिवर में फ्राइड फूड्स आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। हाई हीट पर होने वाली कुकिंग और फ्राइंग की वजह खाने में कई ऐसे कम्पाउंड्स बन जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं। इसलिए फ्राइड फूड्स को अवॉइड करें और घर का बना खाना खाएं। फ्राइंग ऑयल को बार-बार इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
इंस्टेंट फूड्स न खाएं
इंस्टेंट फूड्स में मैदा, नमक और भी कई ऐसी चीजें होती हैं, जो फैटी लिवर को और बढ़ा सकती हैं। इन चीजों से इंफ्लेमेशन बढ़ता है और धीरे-धीरे फैटी लिवर की समस्या घातक हो जाती है। आप इंस्टेंट फूड्स के बजाय घर की बनी दाल खिचड़ी या मसूर दाल को डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें-रिपोर्ट में आ गया है Fatty Liver तो ये उपाय तुरंत शुरू कर दें
फैटी लिवर होने पर आपको इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों