क्या आपको लगता है कि PCOS को मैनेज करना आसान नहीं है और अगर बार अगर यह दिक्कत हो जाए, तो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती...तो आप गलत है। PCOS के लक्षणों को रिवर्स करना आसान है। सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से आप आसानी से इस कंडीशन को मैनेज कर सकती हैं। PCOS आज महिलाओं की एक आम समस्या बन चुकी है। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर महिलाओं की फर्टिलिटी, लुक्स और पीरियड्स समेत कई चीजों पर होता है। अगर खान-पान सही हो, तो आप आसानी से इसे मैनेज कर सकती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि PCOS होने पर क्या खाएं, तो चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।
PCOS होने पर डाइट में शामिल करें ये चीजें, आसानी से मैनेज होंगे लक्षण
- PCOS होने पर आपको सबसे पहले फाइबर रिच चीजों से दोस्ती कर लेनी चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, फल, ओट्स और बीन्स समेत कई चीजें खाने से PCOS के लक्षण कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
- इससे ग्लूकोज स्पाइक धीमा होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। PCOS में अक्सर महिलाओं को कब्ज और इंसुलिन रेजिस्टेंस परेशान करता है। ऐसे में फाइबर रिच फूड्स का सेवन फायदेमंद रहेगा।
- PCOS होने पर आपको डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और ब्लड शुगर स्पाइक भी नहीं होता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती हैं। आप अंडे, दालें, पनीर और टोफू का डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें-PCOS को कंट्रोल करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन
- PCOS में शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। ऐसे में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को डाइट में शामिल करें। हल्दी, लहसुन, अदरक और दालचीनी, पीसीओएस में मदद करती है।
- आप चिया सीड्स, अखरोट और फ्लैक्स सीड्स जैसी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर चीजों को भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। ये भी पीसीओएस में फायदेमंद हैं।
- मेटाबॉलिज्म को सुधारने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए जीरा पानी, सौंफ का पानी और स्पियरमिंट टी को रूटीन में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- PCOS की वजह से प्रेग्नेंट होने में आ रही है मुश्किल? इन टिप्स को करें फॉलो, मां बनने की राह होगी आसान
एक्सपर्ट का कहना है कि PCOS को मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों