herzindagi
How to get unbloated instantly

Dil Se Indian: पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने लिए सुबह खाली पेट पिएं यह चाय

हमारे किचेन में मौजूद मसालों से तैयार की गई यह चाय पेट की गैस और ब्लोटिंग को चुटकियों में दूर करती है। साथ ही, यह हाजमे को भी दुरुस्त करती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 03:00 IST

पेट में गैस बनना, अपच होना या फिर पेट फूला हुआ लगना बहुत आम समस्या है। खासकर, त्योहारों में भारी खाने की वजह से इनडाइजेशन ज्यादा हो जाता है। तले-भुने और भारी खाने को बैलेंस करने के लिए कुछ खास नुस्खे कारगर हैं। यूं भी जिन लोगों को पेट की गैस और ब्लोटिंग अधिक परेशान करती है, उन्हें इससे निजात पाने के लिए घर में मौजूद कुछ मसालों की मदद लेनी चाहिए। हमारे किचेन में कई ऐसे मसाले हैं, जो पेट की परेशानियों में रामबाण हैं। आज 'दिल से इंडियन'

में हम आपको ऐसे ही कुछ मसालों से बनने वाले एक चाय के बारे में बता रहे हैं। यह चाय पेट की गैस और ब्लोटिंग को पल में छूमंतर कर सकती हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन मनप्रीत से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना। 

पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग दूर करने का अचूक नुस्खा (How do I stop excessive gas and bloating)

Is jeera and ajwain water good for acidity

  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं।
  • अदरक आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है और पेट दर्द व गैस को दूर करती है।
  • धनिया नेचुरल ड्यूरेटिक होता है। यह शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करता है।
  • धनिये के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लोटिंग को कम करता है।
  • जीरे में पाया जाने वाला थाइमोल गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह अपच, एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत को दूर करता है।
  • अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह पाचन संबंधी सभी समस्याओं को दूर करती है।
  • पेट के दर्द, गैस और ब्लोटिंग में इससे आराम मिलता है।
  • हींग पेट के पीएच की सही करता है और एसिडिक बाइल जूस को कम करता है।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने के लिए चाय ( What relieves Gas and Bloating Fast)

jeera ajwain tea for stomach gas and pain

सामग्री

  • अदरक- आधा इंच
  • अजवाइन- 1 चुटकी
  • जीरा- 1 चुटकी
  • हींग- 1 चुटकी
  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी
  • पानी- 200 मि.ली.

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छान लें और खाली पेट पिएं।
  • आप इसे दिन में 2 बार भी पी सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।