गुणों से भरपूर होते हैं ये छोटे बीज, इस तरह से करें डाइट में शामिल

तिल के छोटे-छोटे बीज बड़े-बड़े गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन इन्हें सही तरीके और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। इनके लड्डू बनाने के अलावा भी डाइट में इन्हें शामिल करने के कई तरीके हैं।

 
healthiest way to eat sesame seeds

Sesame Seeds Benefits: फल, सब्जियां और अनाज के अलावा भी कई ऐसी चीजे होती हैं, जिन्हें हेल्दी रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हमारे किचेन में कई ऐसे बीज होते हैं, जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। तिल के बीज इन्हीं में से एक हैं। खासकर, सर्दियों में हर भारतीय घर में तिल के बीजों का उपयोग किया जाता है। हम सभी ने कभी न कभी दादी-नानी या फिर मम्मी के हाथ के बने तिल के लड्डू खाए होंगे। कोरियन खाने में भी इनका काफी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि तिल के छोटे-छोटे बीज बड़े-बड़े गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन इन्हें सही तरीके और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। इनके लड्डू बनाने के अलावा भी डाइट में इन्हें शामिल करने के कई तरीके हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

तिल के बीज के फायदे (How many sesame seeds should you eat per day)

sesame seeds in diet

  • तिल के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • ये बीज हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन से भरपूर होते हैं।
  • तिल के बीज हड्डियों, डाइजेशन और दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
  • इनमें कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए, महिलाओं को 30 की उम्र के बाद इन बीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • इनकी तासीर गर्म होती है। इसलिए, खासकर सर्दियों के लिए ये बीज बहुत अच्छे होते हैं।
  • इनमें मेथियोनाइन पाया जाता है। जिसकी वजह से ये बीज लिवर के लिए अच्छे होते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।

तिल के बीजों को डाइट में शामिल करने का सही तरीका (What is the best way to consume sesame seeds)

SESAME SEEDS BENEFITS

  • अगर आपको एनीमिया है, तो तिल के बीजों को हल्का सा रोस्ट कर लें। अब इन्हें दूध या पानी के साथ पीस लें।
  • आप इसमें हल्का सा गुड़ भी मिला सकती हैं। इसे पीने से खून की कमी दूर होगी।
  • तिल के तेल को खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करना भी अच्छा विकल्प है।
  • लहसुन, नींबू के रस और नमक के साथ मिलाकर आप इसका एक डिप भी बना सकती हैं। जिसे आप सब्जियों के साथ खा सकती हैं।
  • तिल के बीजों को आप स्मूदीज में ब्लेंड कर सकती हैं या फिर सलाद के ऊपर छिड़ककर खा सकती हैं।
  • हार्मोनल इंबैलैंस और अनियमित पीरियड्स के लिए आप भुने हुए तिल के बीजों को सूरजमुखी के बीजों के साथ खाएं।
  • इस सीड साइकिल को पीरियड साइकिल के 15-28 दिन के बीच फॉलो करें।
  • आप 50 से 70 ग्राम तिल रोज खा सकती हैं। लेकिन इसके लिए मौसम, शरीर की प्रकृति और हेल्थ कंडीशन पर ध्यान देना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Super Food : महिलाएं डाइट में कद्दू के बीज शामिल करें और वेट लॉस और इम्‍यूनिटी बूस्‍ट जैसे ये 5 फायदे पाएं

यह भी पढ़ें- सेहत और सुंदरता का खजाना हैं ये 6 बीज, डाइट में करें शामिल

तिल के बीजों को इस तरह से खाकर आप इनसे पूरा फायदा ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepikआपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP