Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 काम

विटामिन बी-12 की कमी शरीर में कमजोरी पैदा कर सकती है। इसके लिए आपको डाइट में बदलाव करना चाहिए। अगर आपको अधिक थकान महसूस होती है, सिरदर्द रहता है, तो आपके शरीर में इसका लेवल कम हो सकता है।

How long to recover from vitamin B deficiency

Vitamin B12 Rich Foods: हेल्दी रहने के लिए शरीर में विटामिन्स और न्यूट्रिशन्स की सही मात्रा बहुत जरूरी है। आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते शरीर में कई विटामिन्स की कमी आम बात हो गई है। विटामिन बी-12 की कमी आज के समय में होने वाली एक आम समस्या है। इसकी कमी होने पर शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है और इसके कई अन्य लक्षण भी साफ नजर आने लगते हैं। सिरदर्द, डिप्रेशन, पेट की दिक्कतें, शरीर का पीला पड़ना, कमजोरी महसूस होना और हमेशा थकान लगना, बी-12 की कमी के आम लक्षणों में से एक है। यहां हम आपको विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने का एक खास नुस्खा बता रहे हैं। किस तरह रोज घरों में बनने वाली गेहूं की रोटी, विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

विटामिन बी-12 की कमी को दूर कर सकती है बासी रोटी

What are the nutrients in stale chapati,

एक्सपर्ट के मुताबिक, गेहूं के आटे की बासी रोटी, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकती है। हालांकि, बासी खाना अमूमन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। लेकिन बात अगर गेहूं के आटे की बनी बासी रोटी की करें, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। रोटी बनाने में सिर्फ आटे और पानी का इस्तेमाल होता है और जब इसे सेका जाता है, तो इसमें से मॉइस्चर पूरी तरह से चला जाता है। ऐसे में इसे आप 15 घंटे तक खा सकते हैं।

अक्सर लोगों का ऐसा मानना होता है कि बासी रोटी, पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है। लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, रात की बासी रोटी अगर आप सुबह नाश्ते में खाती हैं, तो इससे गै और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है। यह एनर्जी का भी अच्छा सोर्स है। बासी रोटी में होने वाले फर्मेंटेशन की वजह से इसमें कई विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं। फर्मेंटेशन की वजह से कई बैक्टीरिया मिलकर, विटामिन बी-12 बनाते हैं। इसलिए, इसमें विटामिन-बी 12 का लेवल काफी अधिक हो जाता है।

नाश्ते में खाएं बासी रोटी

High Vitamin B Foods

एक्सपर्ट नाश्ते में एक बासी रोटी, ठंडे दूध के साथ खाने की सलाह देती हैं। इसमें सोडियम भी कम होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। जिस वजह से यह बीपी और शुगर के लिए भी अच्छी मानी जाती है। हालांकि, आपको बहुत अधिक बासी रोटी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-विटामिन बी-12: हेल्‍दी रहने के लिए इस विटामिन की जानकारी है बेहद जरूरी

विटामिन बी-12 के नेचुरल सोर्स

विटामिन बी-12 की कमी होने पर मीट, अंडे और फिश को खाना चाहिए। अगर आप वेजेटेरियन डाइट लेती हैं, तो मशरूम, पनीर, सीरियल्स और डेयरी प्रोडक्ट्स इसे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से करें दूर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP