दूध में अंजीर डालकर खाने से क्या होता है?

दूध और अंजीर दोनों ही लाजवाब सुपरफूड होते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दोनों को मिलाकर एक साथ लेने से कितने जबरदस्त लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-01, 11:38 IST
image

अक्सर हमारे बड़े बुजुर्ग ऐसी टिप्स देते हैं, जिससे हमें खूब फायदा होता है। जब बात सेहत की हो, तो प्राचीन जमाने के एक से बढ़कर एक नुस्खे मिलते हैं। ऐसा है एक पुराना नुस्खा है दूध मे अंजीर डालकर खाना। क्या आपने सोचा है कि यह साधारण सा लगने वाला संयोजन आपकी सेहत को कितने फायदे दे सकता है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में विस्तार से, दूध में अंजीर डालकर खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr Anjana Kaliya, Dietician, Diet Clinix, Dwarka जानकारी दे रही हैं।

दूध में अंजीर डालकर खाने से क्या होता है?

what-happens-when eat anjeer with milk

अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो यह संयोजन आपको खूब फायदे पहुंचा सकता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब इसे दूध के साथ लिया जाता है,तो इससे आंतों की सफाई अच्छी होती है। इससे कब्ज में आराम मिल सकता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए हर किसी को शुरू से ध्यान देना चाहिए। ऐसे में लोग अंजीर और दूध का संयोजन डाइट में शामिल कर सकते हैं। दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत है, तो अंजीर, कैल्शियम के साथ पोटेशियम, विटामिन के से भरपूर होता है। इससे हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। बढ़ती उम्र में ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

दूध और अंजीर का संयोजन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा इसमें कॉपर, जिंक और आयरन भी होता है। वहीं दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-30 की उम्र में 40 की आएंगी नजर, अगर नहीं छोड़ेंगी ये 5 आदतें

anjeer


नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो आपको दूध में अंजीर डालकर खाना चाहिए। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन को बढ़ावा देता है। वहीं गर्म दूध का प्रभाव दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

इसका सेवन दिल की सेहत को बेहतर कर सकता है। अंजीर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में सहायक है।

कैसे करें अंजीर और दूध का सेवन

इसके कई तरीके हैं, आप सूखे अंजीर को एक गिलास दूध में भिगो कर ले सकती हैं। या फिर आप इन्हें दूध के साथ उबालकर पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें-खाना खाने के तुरंत बाद आप को भी महसूस होती है पॉटी? डाइट में करें इन चीजों को शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP