खाना खाने के तुरंत बाद आप को भी महसूस होती है पॉटी? डाइट में करें इन चीजों को शामिल

हम सब सुबह उठकर मलत्याग जरूर करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी करने की इच्छा महसूस होती है। यह एक बेहद आम समस्या है ,जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, दरअसल इसे गैस्ट्रो-कॉलिक रिफ्लेक्स के नाम से जाना जाता है। इसमें खाना पेट में पहुंचते ही बड़ी आंत में हलचल शुरू हो जाती है,जिससे आपको मल त्याग की इच्छा होती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आपको फायदा मिल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानाकीर साझा की है।
खाना खाने के बाद पॉटी महसूस होती है तो करें ये उपाय
एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे खाद्य पदार्थें को डाइट में शामिल करें, जो आसानी से पचते हों। तला भुना और भारी खाना पाचन को धीमा करता है और आंतों पर जोर डालता है। इसकी जगह पर आप उबली हुई सब्जियां, ओट्स, खिचड़ी दलिया वगैरह खाएं।

इसके अलावा लीन प्रोटीन जैसे उबला हुआ अंडा, ग्रिल्ड चिकन, टोफू, पनीर का सेवन करें। ये पेट में भारी नहीं पड़ते हैं और प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करते हैं।
वहीं इसके लिए साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ जैसे साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिसे पाचन तंत्र संतुलित रहता है। इससे स्टूल सॉफ्ट रहता है और बार-बार पॉटी का दबाव नहीं बनता है।
छिलके सहित सब का सेवन करें इसके अलावा नाशपाती बेरीज कैलाश संतरा इन चीजों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं यह भी फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
इसके अलावा पर्याप्त पानी का सेवन करें। दिन भर में काम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। कम पानी पीने से कब्ज होता है, जिससे गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है।
प्रोबायोटिक आंतों में स्वास्थ्य बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप भोजन में दही, छाछ, किमची वगैरह शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: गैस, कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों की छुट्टी कर सकते हैं ये 3 मसाले, जानें इस्तेमाल का तरीका
इन बातों का भी रखें ध्यान

- एक बार में बहुत अधिक खाना खाने से बचें।
- छोटे और बार-बार भोजन करें।
- भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाएं। इससे पाचन आसान होता है।
- कैफीन और मसालेदार भोजन गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को बढ़ा सकते हैं
इसे भी पढ़ें: पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? ये फूड कॉम्बिनेशन देंगे झटपट आराम
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- खाना खाने के बाद बार-बार पॉटी क्यों लगती है?
- ऐसा गैस्ट्रो-कॉलिक रिफ्लेक्स के काऱण होता है। इसमें खाना पेट में जाते ही बड़ी आंत में हलचल शुरु हो जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।