14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

सहजन की पत्तियां यानी Drumstick Leaves गुणों की खान होती हैं। हमारे शरीर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं हैं। डाइजेशन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने तक, इनके कई फायदे हैं। क्या आपको पता है कि 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन के पत्तियां खाने से क्या होता है?
image

सहजन की फलियां गुणों से भरपूर होती हैं। इन्हें हमारे घरों में कई तरह से बनाया जाता है और स्वाद के साथ इनमें सेहत का भी खजाना छिपा है। मोरिंगा या ड्रमस्टिक्स, तो फायदेमंद होती ही हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इन पत्तों में प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन-ए और मैग्नीशियम समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक अगर आप रोज सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियों की चबाएंगी, तो इससे सेहत को क्या फायदा मिल सकता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

Drumstick leaves benefits

  • अगर आप रोजाना खाली पेट सहजन की पत्तियां खाती हैं, तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मि सकती है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स, ब्लड शुगर लेवर को मैनेज कर सकते हैं। आप इसे सुबह खाली पेट पानी में उबालकर भी पी सकती हैं।
  • 14 दिनों तक खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से मोटापा कम होता है। इसमें एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं। खाली पेट इन पत्तियों को चबाने से वजन में अंतर महसूस हो सकता है।
  • सहजन की पत्तियों को सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना 2 हफ्तों तक खाली पेट सहजन की पत्तियां खाएंगी, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, जोड़ों का दर्द कम होता है। इन पत्तियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मटके वाला पानी पीने का डाइजेशन पर क्या असर होता है?

anushka sharma father colonel retired ajay kumar sharma fought in kargil

  • अगर आप खाली पेट रोजाना सहजन की पत्तियां खाती हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होगा।
  • 14 दिनों तक खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से बीपी कंट्रोल होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • अगर आप रोजाना 2 हफ्तों तक सहजन की पत्तियां खाएंगी, तो इससे डाइजेशन और स्किन हेल्थ में भी सुधार होता है।


नोट- आप रोजाना 5-7 सहजन की पत्तियां खा सकती हैं या इन्हें पानी में उबालकर खाली पेट पी सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है या किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?


14 दिनों तक खाली पेट सहजन की पत्ते खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP