दही में फालसा डालकर खाने से क्या होता है ?

गर्मियों में दही तो हर कोई खाता है। लेकिन इस गर्मी इसे आप एक ट्विस्ट के साथ खाएं। दही में फालसे डालकर खाएं, फिर देखें आपको कितना फायदा मिलता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-29, 17:34 IST
image

आजकल दो तरह के फूड्स को मिलाकर खाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिहाज से भी किया जाता है। बहुत सारे लोग सवाल करते हैं कि दही और फालसे को एक साथ मिलाकर खाने से क्या होता है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इससे जुड़ी सारी जानकारी दे रहे हैं। इसको लेकर हमने बाकायदा एक्सपर्ट से बात की है गरिमा चौधरी सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट ईस्ट दिल्ली, क्लाउड नाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल इस बारे में जानकारी दे रही है।आइए जानते हैं दही में फालसा डालकर खाने के क्या लाभ होते हैं।

दही में फालसा डालकर खाने से क्या होता है?

BENEFITS OF  eatING dahi with phalsa

एक्सपर्ट बताती हैं कि दही और फालसा दोनों ही अपने-अपने स्थान पर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी खाद्य पदार्थ है। जब इनको मिलाकर खाया जाता है, तो ना यह सिर्फ स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि कई तरह के पोषण लाभ भी प्रदान करते हैं। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

दही में प्रोबायोटिक मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। वहीं फालसे में फाइबर की अच्छी मात्रा में होती है, जो मल त्याग को सुचारू बनाता है। इन दोनों का सेवन कब्ज से राहत दिला सकता है।

गर्मी का मौसम है, तो इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है जो कि शरीर को लू से बचाती है। शरीर का तापमान संतुलित रहता है।

फालसा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। दही में जरूरी प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।


यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। दही स्किन को हाइड्रेट रखता और फालसा एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने का काम करता है। नियमित सेवन से स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत होते हैं।

दिल के लिए भी है अच्छा है। फालसा में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो बीपी को नियंत्रित करते हैं। वहीं दही में भी हृदय को स्वस्थ रखने वाले गुण होते हैं।

यह भी पढ़ें-हार्मोन बैलेंस के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है ? जानें

DAHI WITH PHALSA

दही और फालसा दोनों की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से जिन्हें सर्दी जुकाम है उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है ।इसके अलावा कुछ लोगों को फालसा या दही से एलर्जी हो सकती है, जिससे पेट दर्द, त्वचा पर रैशेज जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं और इसका सेवन रात के वक्त करने से बचना चाहिए


यह भी पढ़ें-गोंद कतीरा खाने से क्या नुकसान होते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP