हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इनका सही तरह से इस्तेमाल सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकता है। नींबू और अजवाइन भी गुणों की खान हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अजवाइन और नींबू को आयुर्वेद में भी फायदेमंद माना गया है। वजन कम करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन को सुधारने तक, इनके कई फायदे हैं। क्या आप जानती हैं कि 15 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में अजवाइन और नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।
15 दिनों तक खाली पेट अजवाइन और नींबू पानी पीने शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
- खाली पेट अजवाइन और नींबू पानी पीने से डाइजेशन में सुधार होता है। अगर आप लगातार 15 दिनों तक ऐसा करती हैं, तो शरीर डिटॉक्स होगा, वजन कम हो सकता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें जैसे ब्लोटिंग, गैस और अपच दूर होगी।
- 15 दिनों तक खाली पेट अजवाइन और नींबू पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
- अजवाइन में थाइमोल होता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और नींबू में मौजूद विटामिन-सी फैट को तोड़ने में मदद करता है। ये दोनों मिलकर शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।
- अगर आप 15 दिनों तक खाली पेट अजवाइन और नींबू के पानी को पिएंगी, तो इससे बेली फैट कम हो सकता है।
- अजवाइन लंबे समय से आयुर्वेद में पाचन सुधारने वाली औषधि मानी जाती है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन रसों को सक्रिय करता है जिससे खाना जल्दी पचता है। इस पानी को पीने से कुछ हफ्तों में आपको पाचन में अंतर महसूस हो सकता है।
- अजवाइन पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी मदद करती है। अगर आप 2 हफ्तों तक लगातार खाली पेट अजवाइन और नींबू पानी पिएंगी, तो पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?
- इससे वॉटर रिटेंशन की दिक्कत भी दूर होती है। अजवाइन, ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और नींबू शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। ऐसे में इसे 15 दिनों तक पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है।
- रात को 1 चम्मच अजवाइन पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालें। इसे छान लें और जब यह गुनगुना रह जाए, तो नींबू निचोड़कर इसे खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?
15 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में अजवाइन और नींबू का रस मिलाकर पीने से आपको शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों