छाछ जिसे हम मट्ठा के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा ड्रिंक है जो हर मौसम में सुपरस्टार की तरह काम करता है। अक्सर लोग गर्मी में प्यास बुझाने के लिए इसका सेवन करते हैं। इससे पेट को ठंडक भी मिलती है। लेकिन, इसके अलावा भी इसके कई बेहतरीन लाभ है। आइए जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना एक गिलास छाछ पिए तो क्या होगा? इस बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट रीचा दोषि जानकारी दे रही हैं।
रोजाना छाछ पीने से क्या होगा?
कोई व्यक्ति अगर रोजाना छाछ पिता है, तो उसका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। क्योंकि छाछ में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे आपको गैस, अपच या पेट फूलने की शिकायत नहीं होती है। खासतौर पर भोजन के बाद छाछ पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
छाछ पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। एसिडिटी से भी राहत मिलती है। वहीं गर्मियों के मौसम में पिया जाए, तो इससे डिहाइड्रेशन का खतरा टलता है और लू से भी बचाव होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
कोई व्यक्ति अगर वेट लॉस जर्नी में है और वह अगर रोज छाछ पिता है, तो इससे उसे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी कम होता है और फाइबर का यह बेहतरीन स्रोत है। इस वजह से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे अनहेल्दी खाना खाने की इच्छा कम होती है।
इसमें और भी कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन b12, विटामिन सी, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें-रात में खाना खाने के बाद मटके जैसा फूल जाता है पेट? इस उपाय से मिल सकता है आराम
सबसे अच्छी बात है कि इसे पीने से आपकी त्वचा बहुत ही अच्छी हो सकती है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इससे एजिंग प्रोसेस स्लो हो जाएगा।
हड्डियां भी मजबूत हो सकती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है। इससे आगे चलकर जोड़ों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें-तंदुरुस्त रहने और लंबी उम्र जीने के लिए खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों