खाली पेट कोल्ड कॉफी पीने से क्या होता है?

कई लोगों को कोल्ड कॉफी इतनी पसंद होती है, कि सुबह उठते खाली पेट ही कॉफी पीने लगते हैं।लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-28, 00:29 IST
image

हम में से कई लोगों को कोल्ड कॉफी इतनी ज्यादा पसंद होती है, कि सुबह उठते सबसे पहले कोल्ड की चुस्की लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इसकी चुस्की फ्रेशनेस को बूस्ट करती है। क्या आप भी ऐसा ही करती हैं? अगर हां,तो हम आपको खाली पेट कोल्ड कॉफी पीने के नुकसान बता रहे हैं। खाली पेट कोल्ड कॉफी मजा के साथ सजा भी बन सकती है। हम आपको इस आर्टिकल में इसके नुकसान बता रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इस बारे में जानकारी दी है। चलिए जानते हैं विस्तार से

खाली पेट कोल्ड कॉफी पीने के नुकसान?

कॉफी चाहे कैसी भी हो यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन बढ़ता है, जिससे गैस, पेट दर्द, सूजन, जलन अपच की शिकायत हो सकती है।

cold coffe empty stomach side effects

इसके अलावा इसमें कैफीन होता है, जो कि डायूरेटिक है, अगर आप सुबह सुबह खाली पेट इसका सेवन करती है, तो इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है ,जिससे आपको एनर्जी में कमी, सुस्ती, कमजोरी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा इसमें अगर चीनी ज्यादा और खाली पेट इसका सेवन किया जाए, तो ब्लड शुगर को अनियंत्रित कर सकती है । पहले इससे शुगर तेजी से बढ़ता है और अचानक से गिरता है। जिससे थकान,चिड़चिड़ापन और भूख बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-हड्डियों को इन पांच तरीकों से मजबूत बनाते हैं सरसों के बीज, जानिए

cold-coffee-

वहीं इसमें टैनिन होता है, जो कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकते हैं, जिससे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकता है।

इसे पीने सेअगर आपका स्ट्रेस हार्मोन हमेशा बढ़ा हुआ रहेगा ,तो इससे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, एफएसएच जैसे सेक्स हार्मोन भी प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-ज्यादा खाकर भी कम किया जा सकता है वजन, जानिए क्या होती है वॉल्यूम ईटिंग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP