हम में से ज्यादातर लोगों की पसंदीदा ड्रिंक चाय होती है, हमारे दिन की शुरुआत एक कप चाय से ही होती है,हालांकि इसके कई नुकसान भी है लेकिन चाय के प्रति प्यार खत्म नहीं होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप 1 महीने तक चाय छोड़ दें तो आपके स्वास्थ्य में क्या बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जी से।
एक महीने तक चाय छोड़ देने से शरीर में क्या बदलाव होगा?
- चाय नहीं पीने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। दरअसल कैफीन स्टिम्युलेट्स का काम करते हैं,इससे आपको एक्टिव हो जाते हैं और नींद सही नहीं आती है,इससे स्लीपिंग पैटर्न खराब हो जाता है, ऐसे में चाय छोड़ने से सुकून की नींद आती है। स्ट्रेस में कमी आती है।
- वजन भी कम हो सकता है, दरअसल चाय में चीनी मौजूद होता है जो की आपका वजन बढ़ा सकता है,वहीं कैफीन से मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है, ऐसे में आप चाय छोड़ते हैं तो आप हेल्दी वजन मेंटेन कर सकते हैं।
- एक महीने तक चाय छोड़ने से डेंटल हेल्थ अच्छी हो सकती है,दांत साफ होते हैं,दरअसल चाय में टैनिन होता है जिससे दांतों की सफेदी प्रभावित होती है, वहीं इससे इनेमल को भी नुकसान होता है।
- चाय छोड़ने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। दरअसल चाय में चीनी होती है कई लोग दिन भर में दो से तीन बार चाय पीते हैं,ऐसे में इससे ब्लड शुगर पर बहुत असर पड़ता है। चीनी का सेवन करने से ब्लड में चीनी का अवशोषण तेज होता है जिससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़े-PCOD में थकान और कमजोरी दूर करने के लिए पिएं यह चाय
- एक महीने तक चाय छोड़ने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। दरअसल चाय एसिडिटी और गैस का कारण बनता है, दरअसल चाय पीने से शरीर डिहाइड्रेट होता है,इससे पाचन की दिक्कत होती है।
यह भी पढ़े-इन 6 चीजों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाएं रोज करें डाइट में शामिल
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों