herzindagi
What foods cure anemia

इन 6 चीजों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाएं रोज करें डाइट में शामिल

महिलाओं को खून की कमी, कमजोरी और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें परेशान करती हैं। इन्हें दूर करने के लिए, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे सेहत बनी रहेगी।
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 17:32 IST

Foods for Women Health: महिलाएं घर में सभी की पसंद-नापसंद बखूबी जानती हैं। लेकिन, अक्सर अपनी पसंद को दरकिनार कर देती हैं। सभी को न्यूट्रिशन्स से भरपूर गर्म खाना बड़े शौक से खिलाती हैं। हालांकि, जब बात अपनी आती है, तो खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन, असल में यह बिल्कुल सही नहीं है। महिलाओं को अपने खाने-पीने और पसंद-नापसंद पर पूरा ध्यान देना चाहिए। खान-पान सही न होने की वजह से, महिलाओं को कमजोरी, खून की कमी और भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेहतमंद रहने का राज हमारी डाइट में ही छिपा है। खासकर, महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए, कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 6 ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो गुणों से भरपूर हैं और महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

किशमिश

raisins to boost iron level

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को रोजाना भीगे हुए किशमिश जरूर खाने चाहिए। किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होते हैं। किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है, शरीर को ताकत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी यह फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट 5 भीगे हुए किशमिश खाएं।

आंवला

महिलाओं के लिए विटामिन-सी से भरपूर आंवला भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों और स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को भी बढ़ाता है जो हार्मोनल बैलेंस के लिए जरूरी है। आप आंवला का पाउडर, जूस या मुरब्बा खा सकती हैं।

अनार

हफ्ते में 1 से 2 बार अनार को भी डाइट में जरूर शामिल करें। यह हार्ट, फर्टिलिटी और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। अनार, खून की कमी को दूर करता है और इससे चेहरे पर निखार आता है।

पपीता

पपीता भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें लाइकोपीन होता है, जो कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है। पपीता लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं। पपीता स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

हेल्दी सीड्स

healthy seeds we eat

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं के लिए, कद्दू, सूरजमुखी और तिल के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। ये बीज, हार्मोनल बैलेंस में मदद करते हैं। साथ ही, पीएमएस के लक्षणों से निजात दिलवाते हैं। बालों और हड्डियों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद हैं।

अखरोट और बादाम

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और बादाम खाने से शरीर को ताकत मिलती है। बादाम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे खून की कमी भी दूर होती है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं।

 

 

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए, एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 अच्छी आदतें

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।