वजन कम करने के लिए इन तरीकों से पिएं जीरे का पानी

मोटापा भले ही खुद कोई बीमारी न हो, लेकिन, कई बीमारियों की वजह बन सकती है। आजकल लगभग हम सभी इस बात को समझने लगे हैं और इसलिए, वजन बढ़ने पर हम इसे कम करने को भरसक कोशिश करते हैं। खाना-पीना छोड़ने से लेकर महंगे डाइट प्लान तक, जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर इंटरनेट पर मौजूद सलाहों पर अमल करने तक, हम वेट लॉस के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। वजन कम करने में हमारे किचेन में मौजूद कई मसाले भी कारगर है। जीरे का पानी वेट लॉस के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पिएंगी, तो वजन और तेजी से कम होगा। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए पिएं जीरे और करी पत्ते का पानी

- जीरा और करी पत्तों का पानी न केवल वेट लॉस में मदद करता है, बल्कि, इससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
- इस पानी को पीने से पेट की जिद्दी चर्बी भी कम होती है।
- जीरा में थाइमॉल होता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
- करी पत्ते में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी बॉडी डिटॉक्स में मदद करते हैं।
- रात में एक गिलास पानी में जीरा और करी पत्ते को डालें।
- इसे रातभर पानी में छोड़ दें।
- सुबह इसे उबाल लें।
- इसके बाद पानी को ठंडा होने दें और छानकर पी लें।
वेट लॉस लिए जीरे में मिलाकर पिएं नींबू
- वेट लॉस के लिए, जीरा और नींबू का पानी कारगर है।
- जीरे और नींबू का पानी, बॉडी को डिटॉक्स करता है।
- इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- इस पानी को पीने से डाइजेशन भी मजबूत होता है।
- यह पानी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे वेट लॉस का प्रोसेस और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
- 2 चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में रातभर भिगो कर रखें।
- सुबह इसे उबाल लें।
- इस पानी को छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पिएं।
मोटापा कम करेगी जीरा और अदरक की ड्रिंक

- जीरे और अदरक का पानी, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
- इससे कैलोरी और फैट बर्निंग का प्रोसेस भी तेज होता है।
- यह पानी इंफ्लेमेशन को कम करता है और डाइजेशन को सुधारता है।
- इससे शरीर डिटॉक्स होता है और चेहरे पर चमक आती है।
- इस पानी को खाली पेट पीने से आप आसानी से वजन कम कर पाएंगी।
- 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालें।
- इसे रात भर छोड़ दें।
- सुबह इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- इसके बाद इसे छानकर खाली पेट पी लें।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने के लिए आप इन तरीकों से जीरे का पानी पी सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।