Does honey reduce belly fat: वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट और नुस्खों को आजमाते हैं। कई बार बिना पूरी जानकारी के लोग किसी डाइट या फिर नुस्खे को फॉलो करने लगते हैं, लेकिन इससे फायदे के बजाय नुकसान हो जाता है। आजकल वेट लॉस के लिए काफी लोग सुबह खाली पेट शहद और नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर पीते हैं और इसे फायदेमंद भी मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसका सेवन सभी के लिए सही नही हैं। जो लोग वेट लॉस के लिए इसे पी रहे हैं, उन्हें भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, तभी इससे फायदा मिलेगा। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
क्या वजन घटाने के लिए वाकई फायदेमंद है नींबू-शहद के पानी का सेवन? ( What are the side effects of drinking lemon and honey water)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन कम करने के लिए शहद और नींबू के पानी का सेवन फायदेमंद है।
- इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। लेकिन इसके साथ ही खान-पान और एक्सरसाइज का ध्यान रखना भी जरूरी है।
- शहद और नींबू का पानी लिवर को भी डिटॉक्स करता है।
- इससे ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
- इससे फायदा पाने के लिए इसे सही तरीके से पिएं।
- तेज गर्म पानी में शहद न डालें। इससे यह टॉक्सिक हो सकता है।
- गुनगुने पानी में या रूम टेम्परेचर पर पानी में ही शहद डालें।
- 1 टीस्पून से ज्यादा शहद न लें।
- शुरुआत में सिर्फ आधा नींबू ही मिलाएं। अगर यह आपको सूट करें तो आप 1 नींबू मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्म पानी के साथ शहद का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, जानें क्यों?
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू और शहद का पानी? ( Is it OK to drink honey lemon water everyday)
- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड से कुछ लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह दांतों में सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है।
- इससे एसिड रिफलक्स की समस्या हो सकती है और सीने में जलन हो सकती है। इसलिए, जिन लोगों को हाइपरएसिडिटी है, उन्हें इसे अवॉइड करना चाहिए।
- जिन लोगों को अर्थराइटिस की परेशानी है, हड्डियां कमजोर हैं, उन्हें भी इसे रोज नहीं पीना चाहिए।
- अगर आपको जल्दी मुंह में छाले हो जाते हैं या फिर आपके दांत कमजोर हैं, तो भी इसे न पिएं।
- इसे पीने के बाद यूरिन ज्यादा आने की भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किडनी पर प्रेशर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर, गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों