पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर, गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज

कब्ज दूर करने का राज हमारी डाइट में छिपा है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से कब्ज दूर हो सकती है। शरीर में पानी की कमी कब्ज का एक कारण हो सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-20, 13:26 IST
what can i drink for constipation releif

How can I relieve constipation quickly: पेट से जुड़ी दिक्कतें आजकल लोगों को काफी परेशान करती हैं। कब्ज के चलते पेट ठीक से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से डाइजेशन खराब हो जाता है। गलत खान-पान, खाना टाइम से न खाना, स्ट्रेस, अनियमित जीवनशैली समेत कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से कब्ज हो सकती है। हेल्दी रहने के लिए गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। गट हेल्थ सही न होने पर अपच, गैस, ब्लोटिंग और बदहजमी हो सकती है। खाने से सही न्यूट्रिशन्स और शरीर को पूरी ताकत मिले, इसके लिए खाना सही से पचना और सुबह पेट ठीक से साफ होना चाहिए।

कब्ज को दूर करने के लिए गुनगुने पानी के साथ एक्सपर्ट की बताई इस चीज को लेने से आपको आराम मिलेगा। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

कब्ज दूर करने के लिए गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं घी (What Drinks help with Constipation)

ghee with warm water for constipation

  • घी नेचुरल लु्ब्रिकेंट होता है। इससे मल आसानी से निकलने में मदद मिलती है।
  • घी में ब्यूरेटिक एसिड पाया जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे खाना सही से डाइजेस्ट होता है और पेट भी सही से साफ होता है।
  • घी नेचुरल लेक्सैटिव होता है। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स की वजह से यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
  • घी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट आसानी से साफ होता है।
  • इससे बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
  • इससे स्किन पर भी ग्लो आता है और यह हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है।
  • गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से कफ, कोल्ड और गले के इंफेक्शन्स से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

कैसे मिलाएं गुनगुने पानी में घी? ( How to relieve Constipation naturally)

warm water and ghee for constipation

  • 1 गिलास पानी गर्म करें।
  • इसमें 1 टीस्पून घी मिलाएं।
  • इसे अच्छे से चलाएं।
  • इस ड्रिंक को रोज रात सोते समय पिएं।
  • इसे आप सुबह जल्दी उठकर खाली पेट भी पी सकती हैं।
  • खाली पेट इसे पीने के बाद करीब 10 मिनट वॉक करें।

यह भी पढ़ें- Constipation Remedies: पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।