सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत एक हेल्दी हैबिट से करना बेहद जरूरी है। जहां कई लोग नींबू पानी, ग्रीन टी या जीरा और अजवाइन के पानी से दिन की शुरुआत करते हैं। वहीं,आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक की बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बार में आप शायद ही जानते हैं। इसका नाम है अलसी का पानी। यह एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो न सिर्फ आपको तरोताजा महसूस कराएगा, बल्कि शरीर को अनगिनत फायदे भी देगा। बता दें कि अलसी में जबरदस्त न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। इसमे फाइबर, ओमेगा 3 फऐटी एसिड, प्रोटीन, कॉपर, जिंक, विटामि बी6, आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। आइए जानते हैं इसका पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
अलसी का पानी पीने के फायदे
अलसी का पानी पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। अलसी में लैक्सेटिव गुण होते हैं, यह मल को नरम बनाने और उसे आंतों से आसानी से आगे बढ़ाने में मदद करती है, जिससे मल त्याग आसानी से होता है।
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो आपको अलसी का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है। वहीं यह लिग्नान से भरपूर होते हैं, लिग्नान हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है, इससे भी वजन पर असर पड़ता है।
अलसी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, यह पानी में घुलकर एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो मल त्याग के जरिए शरीर से निकल जाता है। इससे कम कोलेस्ट्रॉल रक्तप्रवाह में पहुंच पाता है।
यह भी पढ़ें-बरसात के मौसम में भूलकर भी न खाएं तरबूज, पड़ जाएंगे लेने के देने
अलसी के पानी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, विटामिन बी, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की सेहत में सुधार करते हैं। इससे हेयर फॉल सहित अन्य बालों से जुड़ी परेशान कम हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अलसी का पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-शरीर में सूजन से मोटी दिखती हैं आप? इस हरे जूस से होगा फायदा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों