वजन कम करने के लिए देसी नुस्खे, इंटरनेट पर मौजूद हैक्स या क्रैश डाइटिंग की मदद नहीं लेनी चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि वेट लॉस एक साइंस है और इसलिए किसी एक्सपर्ट की सलाह के हिसाब से डाइट में बदलाव करके आपको वेट लॉस करना चाहिए। मोटापे से परेशान होने पर अक्सर महिलाएं इसे कम करने के लिए ईजी हैक्स की तलाश करती हैं। इनसे वजन भले ही कम हो जाए लेकिन सेहत पर बुरा असर होता है। इसलिए, वजन कम करने के लिए आपको सही तरीके की मदद लेनी चाहिए। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें वेट लॉस में मदद करती हैं, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करती हैं और डाइजेशन को सुधारती हैं। अगर आप 1 महीने में 5 किलो तक वजन कम करना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की बताई इस देसी ड्रिंक को डाइट में शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
वजन कम करने के लिए खाली पेट पिएं एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक
View this post on Instagram
- इससे भूख कम लगती है, डाइजेशन में सुधार होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। यह पेट फूलने की दिक्कत को भी कम करती है।
- एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड, कैलोरीज बर्न करता है। खासकर, बेली फैट को कम करनेमें यह बेहद असरदार है। इससे भूख कंट्रोल होती है और आप ओवरईटिंग से बचती हैं।
- दालचीनी हमारी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और ज्यादा कैलोरी जलती है। यह शरीर में अतिरिक्त फैट को जमा नहीं होने देती है।
- मोटापा कम करने में कल्दी हल्दी भी मदद मिलती है। इसमें कर्क्युमिन समेत कई और गुण होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखकर वजन कम करने में मदद करते हैं। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन भी वजन कम करने में मदद करता है। यह शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को भी बढ़ाती है।
- शरीर की चर्बी घटाने के लिए शहद भी बेहद फायदेमंद है। इससे न केवल वजन कम होता है, डाइजेशन सुधरता है बल्कि चेहरे पर भी निखार आता है।
यह भी पढ़ें-Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने के लिए पिएं कैसे बनाएं यह देसी ड्रिंक?
- एक गिलास हल्का गुनगुना पानी लें।
- इसमें आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
- इसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 टीस्पून शहद मिलाएं।
- इसे आपको खाली पेट पीना है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाना छोड़ने की नहीं पडे़गी जरूरत, बस सोते समय पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 चीजें
एक्सपर्ट की बताई इस ड्रिंक और हेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल के साथ आप 1 महीने में 5 किलो तक वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों