herzindagi
memory boost dry fruit for kids

Dil Se Indian: बच्चों के दिमाग को दुरुस्त बनाने के लिए रोज खिलाएं यह मेवा

बच्चों के दिमाग को दुरुस्त बनाने के लिए बचपन से ही उनकी डाइट और रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। कई नट्स और सीड्स ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-01, 03:00 IST

कहते हैं कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और इसलिए बचपन में उन्हें जो भी सिखाया जाता है, उन्हें जिस भी सांचे में ढाला जाता है, वे आसानी से उसमें ढल जाते हैं। ठीक इसी तरह, बचपन में बच्चों को जिस तरह की डाइट दी जाती है, उसका असर उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर होता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट न केवल बच्चों की ग्रोथ में मदद करती है बल्कि इससे बच्चों की मेमोरी भी तेज होते हैं। बच्चों के दिमाग में दुरुस्त बनाने के लिए आपको उनकी डाइट में इस खास मेवा को जरूर शामिल करना चाहिए। आज दिल से इंडियन में हम आपको एक ऐसे ही मेवे के बारे में बता रहे हैं, जिसे दादी-नानी बरसों से बच्चों को खिलाती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार भी इसे सटीक मानती हैं।

बच्चों का दिमाग तेज करने में मदद करेगा अखरोट ( How to eat Walnut for Brain Health)

walnut for facial hair

  • अखरोट दिमाग की तरह दिखने वाला एक मेवा है जो दिमाग के लिए बहुत अच्छा भी होता है।
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर  भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • अखरोट में विटामिन ई होता है। यह दिमाग की हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिमाग के काम और मेमोरी को बूस्ट करते हैं।
  • अखरोट में विटामिन ए और ल्यूटिन भी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो बच्चों का वजन भी कंट्रोल में रखते हैं।
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं।

बच्चों को कैसे खिलाएं अखरोट? (How many Walnuts should I eat a day for my Brain)

walnuts for ant ageng

  • बच्चों को अखरोट हमेशा भिगोकर ही खिलाएं।
  • भिगोने के बाद यह न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्प्शन में भी मदद करता है।
  • इसे भिगोकर खाने से इसकी गर्मी भी कम होती है।
  • आप खाली पेट बच्चों को भीगे हुए अखरोट दे सकती हैं।
  • इससे शरीर में एनर्जी बनी रह सकती है।
  • 2-3 अखरोट भिगोकर खाएं।

यह भी पढ़ें- घर में छोटे बच्‍चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्‍स जरूर लगाएं 

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए अखरोट खाने का यह है सही तरीका

 

बच्चों की डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।