बैड कोलेस्ट्रोल को करना है कम, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 3 सब्जियां

अगर आप बैड कोलेस्ट्रोल को कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिनका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रोल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

vegetables bad cholesterol tips

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर गहरा असर डालती है। यह वास्तव में एक फैट की तरह पदार्थ होता है, जो हार्मोन बनाने और फैटी फूड्स को पचाने के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। हमें हमेशा शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो इससे आपको ना केवल हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।

अमूमन शरीर में बैड और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे की मुख्य वजह हमारा खान-पान ही होता है। अगर हम सही फूड्स का चयन करते हैं तो अधिक हेल्दी लाइफ जीते हैं। जी हां, ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता है-

पालक (Spinach)

Spinach chloestrol

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो ऐसे में आपको पालक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आयरन रिच पालक में ल्यूटिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एक कैरोटीनॉयड है जो कोलेस्ट्रॉल को आर्टरी वॉल्स से जुड़ने से रोकता है। जिससे आपके शरीर अधिक स्वस्थ रहता है। साथ ही, इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। आप पालक को डाइट में शामिल करने के लिए उसकी सब्जी बना सकते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन सलाद, स्मूदी या सूप के रूप में भी किया जा सकता है।

ब्रोकली (Broccoli)

Broccoli cholestrol

पालक के अलावा ब्रोकली को भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कारगर माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक होता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। आप ब्रोकली को स्टीम करके खा सकते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली को रोस्ट करके साइड डिश के रूप में भी सर्व किया जा सकता है। आप चाहें तो ब्रोकली से सब्जी भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में इस एक चीज के बढ़ने से हो सकता है Heart Attack का खतरा

गाजर (Carrots)

Carrots for health

गाजर को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। जिन लोगों को अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना होता है, उनके लिए गाजर का सेवन करना कई मायनों में फायदेमंद है। गाजर में साल्यूबल फाइबर, खास तौर पर पेक्टिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके इंटेस्टाइन से अब्जार्ब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। जिससे शरीर का ओवर ऑल बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। आप गाजर को ऐसे ही छीलकर व काटकर सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे सब्जी, सूप, जूस और स्टिर-फ्राई की तरह भी खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिल के लिए अच्छा नहीं कोलेस्ट्रॉल, एक्सपर्ट से जानें कम करने के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP