Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 आयुर्वेदिक हर्ब्स

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर, अगर आप अपने दिल को दुरुस्त रखना चाहती हैं, तो आपको इन दो आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद लेनी चाहिए। इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है।
Updated:- 2023-07-18, 16:43 IST
how to lower cholesterol level

एक वक्त तक हाई बीपी, शुगर और दिल की बीमारियों का खतरा सिर्फ एक उम्र के बाद ही माना जाता था लेकिन आज के समय में कम उम्र के लोगों में भी इन बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर कई बीमारियां घेर लेती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल की सही मात्रा सेहतमंदर रहने के लिए जरूरी है। वहीं, अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो इससे कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं।

खासकर, दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का जमना होता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है। ज्यादा तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए। कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकरी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

 बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है अर्जुन की छाल

how to treat high cholesterol with ayurveda

एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अर्जुन की छाल अच्छी होती है। अर्जुन की छाल ब्लड सर्कुलेशन की भी सुधारती है। साथ ही इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आप इसे सोते समय दूध के साथ ले सकती हैं या फिर इसे सुबह भी लिया जा सकता है। अर्जुन छाल की टैबलेट्स भी उपलब्ध हैं, जिनका आप सेवन कर सकती हैं। यह दिल की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- अगर बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो Expert के बताए ये टिप्स करेंगे मदद

त्रिफला चूर्ण से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल

how can i lower my cholesterol level

दिल को सेहतमंद रखने के लिए शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना जरूरी है। इसके लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। यह चूर्ण आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बना होता है। त्रिफला चूर्ण न केवल डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करता है। यह शरीर को डिटॉक्स कर, इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए सही डाइट

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट सही होनी चाहिए। इसके लिए हरी सब्जियों, फाइबर से भरपूर चीजों और हेल्दी सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं, सैचुरेटेड फैट्स, प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना चाहिए और समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक भी करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने का यह है सही तरीका

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।