Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

Constipation Relief Tricks: सुबह Pot पर बैठते ही पेट होगा साफ, रोज खाएं 30 रुपये की ये 3 चीजें

अगर आप कब्ज, भारीपन या पेट साफ न होने की समस्या से परेशान हैं, तो अब महंगी दवाइयों की जरूरत नहीं। आपकी किचन में मौजूद ये 3 चीजें नेचुरल तरीके से आपकी इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-04-07, 07:52 IST
things to help you poop naturally daily in just 30 rupees

अगर आप कब्ज, पेट में भारीपन या ठीक से पेट साफ न होने जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो अब हर बार महंगी दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आपकी अपनी किचन में मौजूद कुछ असरदार चीजों की मदद से नेचुरली राहत पा सकती हैं। ये धीरे-धीरे आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर इस समस्या को जड़ से दूर कर सकती हैं।

ये चीजें न सिर्फ पेट को साफ करने में मददगार होती हैं, बल्कि गैस, अपच और सूजन जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाती हैं। इनकी खास बात यह है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित, आसान और बिना किसी साइड इफेक्ट के होती हैं, जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकती हैं। आइए आपकी रसोई में रखी इन 3 खास चीजों के बारे में जानते हैा, जो आपके पेट को हल्का, साफ और हेल्‍दी रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। इनके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

1. घी (सुबह खाली पेट 1 चम्मच)

  • घी आयुर्वेद में पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • यह आंतों को चिकनाई देता है।
  • मल को नरम बनाता है।
  • कब्ज को धीरे-धीरे दूर करता है।

ghee to help you poop naturally daily

रोज सुबह खाली पेट लेने से पेट साफ होने में मदद मिलती है।

2. प्रून्स (3 भीगे हुए या जूस)

  • प्रून्स यानी सूखे आलूबुखारा फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं।
  • ये आंतों की सफाई करते हैं।
  • मल त्याग को आसान बनाते हैं।
  • कब्ज की समस्या में जल्दी राहत देते हैं।

prunes to help you poop naturally daily

इन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाना और भी फायदेमंद होता है।

3. पका हुआ पपीता (शाम 4 बजे 1 बाउल)

  • पपीता डाइजेशन के लिए सुपरफूड माना जाता है।
  • यह एंजाइम्स डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
  • पेट हल्का और साफ रखता है।
  • गैस और ब्लोटिंग कम करता है।

papya to help you poop naturally daily

रोजाना शाम को खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है।

क्यों हैं ये चीजें खास?

  • पूरी तरह नेचुरल और सुरक्षित हैं।
  • शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना काम करती हैं।
  • लंबे समय तक कब्ज की समस्या से राहत देती हैं।
  • डाइजेशन और गट हेल्थ दोनों को सुधारती हैं।

यह भी पढ़ें- कब्‍ज से राहत द‍िलाने में जीरा ही नहीं, घी का पानी भी है फायदेमंद; म‍िलेंगे और भी कई फायदे

अगर आप रोज पेट साफ और हल्का महसूस करना चाहती हैं, तो इन 3 आसान उपायों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। छोटे बदलाव से ही आपको कुछ दिनों में खुद में बड़ा बदलाव महसूस होगा।

यह भी पढ़ें- आंतों में चिपके मल को खींचकर बाहर निकालती है ये सब्‍जी, कब्‍ज से परेशान महिलाएं 1 बार जरूर करें ट्राई


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।