कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 6 टिप्स

आज के समय में लाइफस्टाइल में बदलाव, खान-पान में गड़बड़ी और फिजिकल एक्टिविटी के कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर कब्ज की परेशानी ज्यादा दिनों तक रहती है, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कब्ज होने पर मल टाइट हो जाता है, जो बाहर नहीं निकल पाता है। हालांकि, एक या दो दिन मल का पास न होना परेशानी की बात नहीं है, लेकिन यह समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो गंभीर कब्ज का संकेत हो सकता है।
कब्ज से राहत पाने के लिए कई दवाएं और इलाज मौजूद हैं, लेकिन आप इस समस्या से घर पर ही कुछ उपायों को आजमाकर राहत पा सकते हैं। आज मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर रमिता कौर आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रही हैं, जो पुरानी कब्ज से भी छुटकारा दिला सकते हैं।
प्रून और काली किशमिश

ये दोनों चीजें कब्ज के इलाज के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। प्रून और काली किशमिश में फाइबर होता है, जो मल को पतला करके कब्ज के लक्षणों को दूर करता है। ये दोनों चीजें लैक्सेटिव्स की तरह काम करती है, जो पाचन को ठीक करती हैं। इतना ही नहीं, ये पेट से जुड़ी अन्य कई समस्याओं के लिए मददगार साबित हो सकती है जैसे दर्द, एसिडिटी या अपच आदि।
लेने का तरीका
- 3-4 काली किशमिश और 1 प्रून को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं।
इसे जरूर पढ़ें:कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम
इसबगोल की भूसी
कब्ज से राहत पाने के लिए इसबगोल खाएं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पेट पर दबाव डालता है, जिससे मल त्याग आसान होता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन से बचाते हैं।
लेने का तरीका
- एक गिलास पानी/दूध में 1 चम्मच इसबगोल सोते समय ले सकते हैं।
अजवाइन

अजवाइन एक मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक औषधि है। अजवाइन में थाइमोल मौजूद होता है। यह पेट से जुड़ी लगभग हर समस्या जैसे कि दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि के लिए रामबाण है। इसे खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ते हैं और सुबह पेट अच्छी तरह से साफ होता है।
लेने का तरीका
- सोने से पहले एक गिलास पानी में 1/2 चम्मच अजवाइन मिलाकर लें।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल उन लोगों के लिए प्राकृतिक और सस्ता उपचार है, जो अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए अरंडी का तेल महंगी दवाइयों से कहीं बेहतर है। यह आपकी आंतों की मसल्स को सिकुड़ने और मल को बाहर निकालने का कारण बनता है।
लेने का तरीका
- एक कप दूध या पानी में 2-3 बूंदें अरंडी का तेल मिलाकर हफ्ते में 2-3 बार लें।
प्रोबायोटिक्स

ये आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। कब्ज की समस्या का अहम कारण पेट में गुड बैक्टीरिया का कम होना है। प्रोबायोटिक्स लेने से गुड बैक्टीरिया बैलेंस रहते हैं और कब्ज की परेशानी दूर होती है।
लेने का तरीका
- प्रोबायोटिक्स के लिए डाइट में दही, केफिर, कोम्बुचा आदि को शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें:इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय
मालासन
मलासन में आप वैसी ही पोजिशन में बैठते हैं, जैसे मल त्याग करते समय बैठते हैं। आप सुबह उठकर इस आसान में बैठेंगे तो कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह पाचन तंत्र को उत्तेजित करके और गैस से राहत दिलाकर मदद करता है।
विधि
- उठने पर गर्म पानी पिएं और 5-10 मिनट तक मालासन में बैठें।
आप भी इन उपायों को आजमाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।