कब्ज से राहत दिलाने में जीरा ही नहीं, घी का पानी भी है फायदेमंद; मिलेंगे और भी कई फायदे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खराब खानपान से सबसे ज्यादा दिक्कत कब्ज से देखने को मिल रही है। ये एक आम दिक्कत है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही खान-पान, पानी पीने का तरीका और लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो आपको कब्ज से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि आमतौर पर लोग कब्ज होने पर जीरा पानी पीते हैं। हालांकि घी का पानी पीने से भी आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

जीरा पानी की जगह पिएं घी का पानी
श्वेता ने बताया कि जीरा पानी डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कब्ज के लिए ये सही ऑप्शन नहीं हाे सकता है। य मल को मुलायम करने में सीधा फायदा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह घी का पानी ज्यादा फायदेमंद है। एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधा से एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीना काफी आराम देता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज और बवासीर भूल जाएंगे रास्ता, अगर 15 दिन तक खाएंगी ये सब्जी!
कैसे काम करता है घी का पानी ?
घी आंतों में चिकनाई देता है, जिससे मल नरम होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। ये तरीका तुरंत असर दिखाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहती हैं, तो ये आपकी मदद कर सकता है।
View this post on Instagram
कब्ज होने पर क्या खाएं?
अगर आप अनार खाती हैं और आपको कब्ज है, तो ये आप पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, अनार में टैनिन नाम का तत्व होता है, जो मल को बांध देता है। इसलिए कब्ज के समय अनार खाना पाचन को और धीमा कर सकता है। ऐसे में आपको पपीता खाना चाहिए। इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम और भरपूर फाइबर आंतों को आराम पहुंचाते हैं।
घी का पानी पीने से मिलते हैं और भी कई फायदे
- डाइजेशन सुधारे
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे
- त्वचा निखारने में कारगर
- एनर्जी लेवल बनाए रखे
- जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत
जरूरी सलाह
- कब्ज के दौरान दिनभर सात से आठ गिलास पानी जरूर पिएं।
- थोड़ी-बहुत वॉक, स्ट्रेचिंग या हल्की एक्सरसाइज रोज करें।
- अगर समस्या कई दिनों से बनी हुई है, तो डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में कब्ज के कारण हैं परेशान, ये टिप्स जल्द देंगे राहत
तो अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको ये नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।