टमाटर का भाई है यह फल, खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-19, 18:53 IST
अमरफल एक जबरदस्त गूदेदार फल है, जो दिखने में बिल्कुल टमाटर जैसा लगता है, लेकिन इसका स्वाद मीठा होता है। आइए जानते हैं, इसके 5 जबरदस्त लाभ के बारे में।
image
image

टमाटर तो हम सभी खाते हैं, यह एक बेहतरीन सब्जी है, जो टेस्ट के साथ सेहत को फायदे पहुंचाती है। इसका एक जुड़वा भाई भी है, जो की सब्जी नहीं एक फल है। इसका नाम है अमर फल। देखने में बिल्कुल हूबहू टमाटर जैसा लगता है, लेकिन स्वाद में मीठा और गूदेदार होता है। आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके फायदे बताते हैं।

अमरफल के जबरदस्त लाभ

persimmon

अमरफल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, उनमें से एक है कैरोटेनॉइड, इसमें बीटा कैरोटीन होता है। हमारा शरीर इस बीटा कैरोटीन को विटामिन ए में बदल देता है। और विटामिन ए हमारी आंखों के लिए बेहद जरूरी है। इससे रतौंधी से जैसी बीमारी से बचाव होता है। देखने की क्षमता बेहतर होती है। आप आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए अमरफल खा सकते हैं।

इसके अलावा इसमें फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। ये दिल के लिए किसी दवाई से कम नहीं है। इससे दिल के रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।

इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने से लेकर खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में आपके पेट का दोस्त बन सकते हैं ये चार फूड्स

heart health (3)

अमरफल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे शरीर के सूजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और सूजन के कारण होने वाली बीमारियां जैसे गठिया, दिल के रोग, अस्थमा,सीओपीडी के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

अमरफल फाइबर से भरपूर होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-थकान, मूड स्विंग और अपच से हैं परेशान, इन चीजों से होगा समाधान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP