40 की उम्र में भूलने लगी हैं चीजें? इन सुपर फूड्स को करें डाइट में शामिल, दिमाग होगा मजबूत

बुढ़ापे में अक्सर चीजों को भूलना नॉर्मल होता है। लेकिन, अगर 40 की उम्र के बाद ही आप चीजों को भूलने लगी हैं, तो आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे दिमाग मजबूत होगा।
image

जोड़ों का दर्द, कमजोरी महसूस होना और चीजें भूलना जैसी कई ऐसी दिक्कतें हैं, जिन्हें एक वक्त पर बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था लेकिन आजकल ये जवां लोगों को भी परेशान करने लगी हैं। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली, तनाव और भी कई कारणों के चलते ऐसा होने लगा है। टेंशन न केवल लोगों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर डाल रही है, बल्कि इसके कारण, ब्रेन फंक्शन पर भी असर होता है। 40 की उम्र में ही अगर आप चीजों को भूलने लगी हैं, किसी चीज पर फोकस करने में आपको मुश्किल आती है और किसी बात को याद रखना आपके लिए चैलेंजिंग होता जा रहा है, तो यह ब्रेन फॉग की वजह से हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो ब्रेन फंक्शन को सुधारने और ब्रेन फॉग को कम कनरे में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बादाम

almonds for memory
बादाम, हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। ये दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और चीजों को याद रखने में मदद मिलती है। यह दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और दिमाग की नसों को मजबूत बनाता है। रोजाना 5-7 भीगे हुए बादाम को डाइट में शामिल करें।

हल्दी

हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह ब्रेन हेल्थ और सुधारता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है। हल्दी में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने की भी पॉवर होती है। यह दिमाग तेज करती है, डिमेंशिया के खतरे को कम कर सकती है और याददाश्त को बेहतर बनाती है।

पालक

palak for brain health

पालक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयरन से भरपूर होती है। यह ब्रेन फंक्शन को सुधारती है। पालक में विटामिन्स, मिनरल्स और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। यह नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने और दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें-Anti Ageing: 40 की उम्र में 30 की दिखेंगी, उम्र से जवां दिखने के लिए रोज पिएं इन 4 चीजों का जूस

अखरोट

अखरोट, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये ब्रेन फंक्शन को सुधारने और याददाश्त को मजबूत करने का काम करते हैं। अखरोट को ब्रेन फ़ूड भी कहा जाता है। यह दिमाग की सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

यह भी पढ़ें- याददाश्त बढ़ाते हैं ये फूड्स, दिमाग तेज करना है तो डाइट में जरूर करें शामिल

दिमाग को मजबूत करने के लिए, इन चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP