herzindagi
image

Anti Ageing: 40 की उम्र में 30 की दिखेंगी, उम्र से जवां दिखने के लिए रोज पिएं इन 4 चीजों का जूस

Anti Ageing Diet: उम्र से जवां दिखने में हेल्दी चीजें काफी हद तक आपकी मदद कर सकती हैं। अगर कम उम्र में ही आपके चेहरे पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगे हैं और आप बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के बताए कुछ जूस आपकी मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-21, 19:20 IST

बात जब भी उम्र से जवां दिखने की होती है, तो इस बात में सभी की दिलचस्पी आ ही जाती है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को उम्र से जवां दिखना अच्छा लगता है और वह इसके लिए काफी कोशिश भी करती है। बेशक यह बात सही है लेकिन उम्र से कम दिखने की चाहत हम सभी में होती ही है। बात जब एंटी-एजिंग की चलती है, तो सबसे पहले हम स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर जोर देते हैं और इस बात को नहीं समझते हैं कि असल में उम्र से जवां दिखने का सीक्रेट हमारे खान-पान और जीवनशैली में छिपा है। हम जो भी खाते हैं, उसका असर न केवल हमारी सेहत पर होता है बल्कि हमारी स्किन पर भी होता है। उम्र बढ़ने के साथ, स्किन पर एजिंग के साइन्स दिखना आम बात है। स्ट्रेस, लाइफस्टाइल और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारणों से स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो एजिंग के साइन्स को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

हल्दी और चुकंदर का जूस

chukandar juice for glowing skin
हल्दी और चुकंदर का जूस भी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह जूस न केवल, शरीर को डिटॉक्स करने और खून की कमी दूर करने में मदद करता है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। यह एजिंग के साइन्स को भी कम कर सकता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर होता है और स्किन में ब्लड फ्लो को सही बनाए रखता है। चुकंदर में लाइकोपीन और स्क्वालेन होता है, जो बढ़ती उम्र को कुछ हद तक रोकने में मदद कर सकता है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस भी एंटी-एजिंग में मदद करता है। गाजर में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन होता है। यह डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। यह जूस, कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और त्वचा हाइड्रेट होती है। गाजर का जूस एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।

अनार का जूस

anar khane ke fayde

अनार का जूस, एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद होता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल होते हैं। यह जूस भी एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है। यह जूस शरीर में खून की कमी दूर करता है, चेहरे पर ग्लो लाता है और स्किन को मुलायम बनाता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Anti Ageing: बढ़ती उम्र की थम सकती है रफ्तार, रोजाना डाइट में शामिल करें इनमें से कोई एक चीज

आंवले का जूस

आंवले का जूस भी एंटी-एजिंग के गुणों से भरपूर होता है। यह जूस विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और एजिंग के साइन्स भी जल्दी नजर नहीं आते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

 

बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामने के लिए, इन चीजों के जूस को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।