सेरोटोनिन फूड्स रोजाना 1 जरूर खाएं, तनाव से रहेंगे हमेशा दूर

क्या आप बिना किसी कारण के लगातार उदास, चिड़चिड़ेपन और मूड स्विंग्स से जूझ रही हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो ऐसा सेरोटोनिन की कमी का संकेत हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो सेरोटोनिन से भरपूर हैं और स्ट्रेस को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
सेरोटोनिन बढ़ाने वाले कुछ फूड्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं। हालांकि, हम जिस तरह के फूड्स खाते हैं, उनका ब्रेन के काम पर सीधा असर पड़ता है, जिससे मूड में सुधार हो सकता है।
सेरोटोनिन क्या है?
सेरोटोनिन एक फील-गुड न्यूरोट्रांसमीटर है, जो जरूरी अमीनो-एसिड ट्रिप्टोफैन से बनता है। दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि सेरोटोनिन सेलुलर लेवल नसों के बीच संदेशों को भेजने में मदद करता है। यह ब्लड प्लेटलेट्स और पूरे सेंट्रल नर्वस सिस्टम में पाया जाता है।
View this post on Instagram
अच्छे शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए सेरोटोनिन का हेल्दी लेवल जरूरी है।
- आपको खुश रखता है।
- चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों में कमी आती है।
- नींद अच्छी आती है।
- घावों को तेजी से ठीक करता है।
- हड्डियों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।
न्यूरोट्रांसमीटर ट्रिप्टोफैन से बना है, इसलिए अमीनो एसिड से भरपूर सेरोटोनिन फूड्स का सेवन करना जरूरी होता है।
इन फूड्स की जानकारी नूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा, 'ट्रिप्टोफैन से भरपूर फूड्स अमिनो एसिड सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते है और आपके मूड और संपूर्ण स्वास्थ्य क लिए जरूरी होते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें:मेंटल हेल्थ को मजबूती देने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान
केला

केले खाने से हमारा स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं रहता बल्कि यह ब्रेन हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। इसमे ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। हमारा शरीर 5-HTP का उत्पादन करने के लिए ट्रिप्टोफैन का इस्तेमाल करता है।
बादाम
यह फोलेट और मैग्नीशियम सहित ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मैग्नीशियम सेरोटोनिन की ग्रोथ को बढ़ाकर ब्रेन में खुशी की भावनाओं को पैदा करता है। बादाम विटामिन बी2 और ई से भी भरपूर होते हैं, जो तनाव के दौरानइम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।
दूध

दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो एक एमिनो एसिड है। यह सेरोटोनिन का प्रोडक्शन करता है, जिससे नींद अच्छी आती है और मूड अच्छा रहता है।
मजबूत दांतों और हड्डियों के लिए कैल्शियम से भरपूर, दूध और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स उन लोगों के लिए ट्रिप्टोफैन के बेहतरीन स्रोत हैं, जो लैक्टोज को पचा नहीं पाते हैं। लेकिन, अनचाही कैलोरी को रोकने के लिए लो फैट डेयरी विकल्प को चुनें।
सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स ट्रिप्टोफैन के समृद्ध स्रोत हैं। टोफू सोया से बना होता है और यह ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है। सोया प्रोडक्ट्स शाकाहारियों के लिए ट्रिप्टोफैन पाने का सबसे अच्छा तरीका है।
पाइनएप्पल

पाइनएप्पल में ब्रेन में सेरोटोनिन को बढ़ाने वाला ट्रिप्टोफैन होता है। इसके अलावा, पाइनएप्पल में प्रोटीन ब्रोमेलेन होता है, जो एक ऐसा प्रोटीन है जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
सेरोटोनिन के लेवल को बनाए रखने के लिए इन फूड्स को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट के साथ लें।
अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।