उम्र बढ़ने के साथ चेहरा अपनी रंगत खोने लगता है। बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर साफ नजर आने लगते हैं। उम्र के साथ-साथ त्वचा ढ़ीली होने लगती है, अपना लचीलापन और चमक भी खोने लगती है। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और कई हेल्थ कंडीशन्स का असर हमारी स्किन पर होता है। महिलाएं बेदाग और निखरी त्वचा के लिए कई जतन करती हैं। खासकर, उम्र से कम दिखने के लिए महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। आपके अक्सर देखा होगा कि कुछ महिलाएं अपनी असली उम्र से बहुत कम नजर आती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के चेहरे पर कम उम्र में ही एजिंग के साइन नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि बेशक इसके पीछे सही या गलत स्किन केयर रूटीन है, लेकिन साथ ही इसका राज डाइट में छिपा है।
उम्र से जवां दिखने के लिए सही डाइट का चुनाव बेहद जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे ही सूप के बारे में बता रहे हैं, जो जवां दिखने में आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए पिएं यह सूप (How can I look 10 years younger naturally)
- उम्र बढ़ने के साथ हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी फिटनेस, लुक्स, हेल्थ और बीमारियों के रिस्क पर होता है।
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, प्री-मैच्योर एजिंग का एक बड़ा कारण है।
- यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के बीच इंबैलेंस की वजह से पैदा होता है।
- ग्लूटाथिओन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो एजिंग को रिवर्स करने में मदद कर सकता है।
- इस सूप से आपको ग्लूटाथिओन भरपूर मात्रा में मिलेगा, जो स्किन के लिए अच्छा है।
- घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देते हैं।
- जीरा, डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। डाइजेशन खराब होने पर भी स्किन पर इसका असर हो सकता है।
- पालक कोलेजन बूस्ट करता है, त्वचा में लचीलापन लाता है और झुर्रियों को कम करता है।
- मशरूम फ्री रेडिकल्स को कम कर, त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।
- टमाटर में बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे कई एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
- काली मिर्च में पाइपरीन पाया जाता है, जो न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करता है।
एंटी एजिंग के लिए पालक, मशरूम और टमाटर का सूप ( How can I look younger at 40 naturally)
सामग्री
- पालक- 130 ग्राम
- मशरूम- 120 ग्राम
- टमाटर- 60 ग्राम
- जीरा- 1 टीस्पून
- काली मिर्च-1/4 टीस्पून
- सेंधा नमक- 1/4 टीस्पून
- घी- 1 टीस्पून
- सूरजमुखी के बीज- 1 टेबलस्पून
- पानी- 300 मि.ली.
विधि
- एक पैन में घी लें।
- इसमें आधी पालक और आधा मशरूम डालकर अलग-अलग सॉथे करें।
- एक प्रेशर कुकर लें और इसमें घी और जीरा डालें।
- अब इसमें टमाटर, मशरूम, नमक, काली मिर्च और पानी डालें।
- इसे प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक कुक करें।
- अब इसे ब्लेंड कर लें।
- सूरजमुखी के बीजों को 1 टेबलस्पून पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें सॉथे किए हुए मशरूम, पालक और सूरजमुखी के बीजों का पेस्ट मिलाएं।
- आपका एंटी एजिंग सूप तैयार है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों