herzindagi
How do I look younger than my age naturally

Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

जवां रहने के लिए सही आदतें अपनाना बहुत जरूरी है। उम्र के कम दिखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह आप कुछ आसान आदतों को अपनाएं। सही डाइट चुनने पर खास ध्यान दें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-07, 10:42 IST

वैसे तो एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोकना आसान नहीं है। हालांकि, यह भी सच है कि कुछ आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा कर सकती हैं। वहीं, कुछ आदतें उम्र से जवां दिखने में आपकी मदद कर सकती हैं। सही खान-पान, पूरी नींद, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना, स्ट्रेस से दूर रहना और भी कई ऐसी चीजें हैं, जो एजिंग पर असर डालती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ महिलाओं को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा उनकी सही डाइट और हैबिट्स की वजह से होता है।

यहां हम आपको 5 ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप उम्र से 10 साल जवां दिख सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

एंटी एजिंग के लिए रोज खाएं 1 चम्मच घी

ghee for anti ageing

घी खाने से वजन बढ़ता है, ऐसा मानकर आजकल लोग इसे अपनी डाइट से दूर करने लगे हैं। हालांकि, घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं। घी में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। यह एक नेचुरल क्लीन्जर है और बॉडी को अंदर से डिटॉक्सिफाई करता है। महिलाओं को रोज 1 चम्मच घी जरूर खाना चाहिए। इससे  फाइन लाइन्‍स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

जवां दिखने के लिए चिया और फ्लैक्स सीड्स खाएं

चिया और फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही बीज गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। गट हेल्थ का सीधा असर हमारे शरीर और स्किन पर भी होता है। इसलिए, इन दोनों बीजों को भिगोकर डाइट में शामिल करने से फायदा हो सकता है।

हेल्दी रहने के लिए वॉकिंग

benefits of walking daily in morning

हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह वॉक करना जरूरी माना जाता है। वॉकिंग करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कम होता है। इसके और भी कई फायदे हैं। सुबह 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में वॉक करने से शरीर में विटामिन डी का लेवल भी सही होता है और यह स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- वॉक करते समय ध्यान दें: वजन घटाने के लिए यह है पैदल चलने का सही तरीका

बादाम के तेल से मालिश

बादाम का तेल स्किन हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ई और के होते हैं। ये स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। बादाम के तेल से स्किन पर मालिश करने से त्वचा में कसाव आता है और उम्र के साथ स्किन ढ़ीली नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्‍मच ये चीज रोजाना खाएं, दिखेंगी उम्र से 10 साल जवां

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।