हमारे किचन में एक से बढ़कर एक मसाले हैं, जो स्वाद बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यह मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम भर ही नहीं बल्कि सेहत को भी बढ़ाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मसाले के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दूध में मिलाकर पीने से आपको काफी फायदा पहुंच सकता है, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
दूध में मिलाकर पिएं ये मसाले
- दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर का दर्द दूर होता है। सूजन में कमी आती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दी जुकाम में भी फायदा होता है। सदियों से हम सभी के घर में यह उपाय दर्द दूर भगाने के लिए किया जाता रहा है।
- दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। स्ट्रेस दूर होता है और पाचन संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
- दूध में लौंग डालकर पीने से स्ट्रेस कम हो सकता है। आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह दर्द निवारक का काम करता है। इसमें एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं।
यह भी पढ़ें-पेट की गंदगी दूर करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान
- दूध में हींग मिलाकर पीने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। पाइल्स की समस्या में भी फायदेमंद होता है और यह बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है।
- दूध में काली मिर्च डालकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके अलावा यह सर्दी खांसी में भी राहत दिलाता है। पाचन तंत्र और इम्यूनिटी दोनों ही बूस्ट होती है।
- दूध में इलायची दाना या पाउडर डालकर पीने से सांसों की बदबू दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो दिल की सेहत को बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें-मोटे पेट की वजह से होती है शर्मिंदगी? रोजाना खाली पेट पिएं इन 3 पत्तियों का पानी, तोंद हो सकती है अंदर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों