पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी हमारे पूरे लुक को खराब कर सकती है। खासकर, महिलाओं के लिए लटकी हुई तोंद शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। बेली फैट को कम करने के लिए, अक्सर हम लाख जतन करते हैं। लेकिन, फिर भी पेट की चर्बी टस से मस नहीं होती है। अक्सर मोटे पेट को फ्लैट करने के लिए लड़कियां खाना-पीना छोड़ देती हैं, लिक्विड डाइट लेती हैं, जिम में घंटो पसीना बहाती हैं पर मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं। बेली फैट को कम करने के लिए, सबसे जरूरी इसके कारणों को समझना है। गलत खान-पान के अलावा भी पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमा होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर लटकती हुई तोंद आपके लिए शर्मिंदगी की वजह बन गई है, लाख कोशिशों के बाद भी आपका मोटा पेट फ्लैट नहीं हो रहा है, तो रोज सुबह इन 3 पत्तियों का पानी पीने से बेली फैट कम हो सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए, आप सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पी सकती हैं। करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और ई के साथ कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह डाइजेशन को सुधारता है, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। करी पत्ते में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन भी दूर होता है। आप सुबह 10-15 करी पत्तों को पानी में डालकर उबालकर पी सकती हैं। इससे बेली फैट कम होगा।
अगर आप सुबह खाली पेट तेजपत्ते और नींबू का पानी पिएंगी, तो इससे बेली फैट कम होगा। तेजपत्ता और नींबू से बना यह मॉर्निंग ड्रिंक, बेली फैट कम कर सकता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और इंफ्लेमेशन कम होता है। तेजपत्ता और नींबू,शरीर में मौजूद वॉटर रिटेंशन को कम करता है। इससे बेली फैट कम होता है। सुबह 3-4 तेजपत्तों को पानी में मिलाकर उबालें, इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट पिएं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें फैट बर्निंग गुण होते हैं। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। सुबह खाली पेट पानी में 3-4 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालें। इसे छान लें और रूम टेम्परेचर पर आने के बाद, इसमें शहद मिलाएं। इसे खाली पेट पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होगा और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
मोटे पेट को फ्लैट करने के लिए, खाली पेट यह ड्रिंक पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।