क्या आपको भी होता है हैवी पीरियड? शहतूत से मिल सकता है फायदा

नेचर ने हमें कई ऐसी चीजों से नवाजा है, जो हमारे बहुत काम आते हैं। इन्हीं में से एक है शहतूत। अगर आपको हैवी पीरियड्स होता है, खून की कमी के कारण चक्कर आते हैं, तो इन्हें डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-29, 19:24 IST
image

महिलाओं को पीरियड्स, हर महीने होने वाली एक आम समस्या है। किसी भी महिला को पीरियड्स होने का मतलब यह होता है कि वह मां बनने के लिए सक्षम है। इस दौरान महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग, दर्द ,मूड स्विंग्स जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति काफी असहजता भारी होती है। ब्लीडिंग के कारण थकान कमजोरी सिरदर्द और कई महिलाओं को तो बेड से उठाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप एक नेचुरल तरीका अपना कर खुद को आराम दे सकती हैं। Garima Chaudhary, Senior Nutritionist, East Delhi, Cloudnine group of hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

हैवी पीरियड्स में शहतूत के फायदे

Red-Mulberry

पीरियड्स के दौरान आपको शहतूत का सेवन करना चाहिए। शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों की शुरुआती महीना में आता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इस वजह से यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहयद फायदेमंद है। अगर हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो एनीमिया का डर बना हुआ रहता है। ऐसे में शहतूत आयरन का नेचुरल स्रोत है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है ताकत देता है।

हैवी ब्लीडिंग की वजह से कमजोरी हो जाती है। ऐसे में विटामिन सी और आयरन मिलकर थकावट, कमजोरी और चक्कर से राहत दिलाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें-गोंद कतीरा खाने से क्या नुकसान होते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

mulberry-for heavy periods

शहतूत में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स का फ्लो नॉर्मल हो सकता है।

इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो यूट्रस की सूजन और मांसपेशियों के खिंचाव को काम करते हैं

इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-दही में फालसा डालकर खाने से क्या होता है ?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP