Irregular Periods: अनियमित पीरियड्स के लिए रामबाण हैं ये दो चीजें

आजकल महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इनमें से एक है इर्रेगुलर पीरियड। आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिन का होता है। इसमें कुछ दिनों का बदलाव हो सकता है। लेकिन जब दिन महीनों में बदल जाते हैं, तब इसे अनियमित पीरियड कहा जाता है।
इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि इसके पीछे कई कारण छिपे हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी को कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इससे बचने के उपाय।
दालचीनी से मिलेगा फायदा (Is Cinnamon Good For Irregular Periods?)

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो अनियमित पीरियड्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। कई रिसर्च में भी यह पाया गया है कि दालचीनी पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद करता है। न केवल इर्रेगुलर बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
घर में दालचीनी का पाउडर बना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में मिलने वाले पाउडर में मिलावट की संभावना रहती है। आप दूध में भी इसका पाउडर मिलाकर पी सकती हैं।
इसके अलावा आप दालचीनी पाउडर को खाने में भी मिला सकती हैं। इससे खाने का टेस्ट भी बढ़ जाएगा और यह समस्या भी कम होने लगेगी।
इस फल का करें सेवन (Is Pineapple Good For Irregular Periods?)

'Eat an apple a day keeps doctor away' यह लाइन आपने जरूर सुनी होगी? लेकिन केवल सेब ही नहीं फल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। खासतौर पर जो महिलाएं इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें कुछ फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
अनानास इस समस्या को कम करने के लिए एक बेहद ही कारगर घरेलू उपाय है। अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम पाया जाता है, जो यूटर्स के लाइनिंग को सॉफ्ट करने का काम करता है। इससे पीरियड्स रेगुलेट होते हैं।
इसके अलावा ब्रोमेलैन में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान कुछ हद तक दर्द में राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें:मेस्टुअल और पीएमएस ऐंठन से छुटकारा दिलाते हैं ये नुस्खे, जरूर अपनाएं
कैसे करें इस्तेमाल
आप अनानास से फ्रूट चाट बना सकती हैं। आप अनानास का कस्टर्ड भी बना सकती हैं या सिंपल तरीके से खा सकती हैं।(PCOS में न खाएं ये चीजें)
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स में होता है दर्द तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, आधे घंटे में मिलती है राहत
इर्रेगुलर पीरियड्स के कारण (Reasons For Irregular Periods)

- यह बात हम सभी जानते हैं कि हेल्दी बॉडी के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से थायरॉयड, एडर्नल और पिट्यूटरी ग्लैंड पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए जो महिलाएं जरूरत से ज्यादा व्यायाम करती हैं, उनके पीरियड्स मिस हो सकते हैं।
- चिंता चिता के समान है। यह बात एक दम सच है। जब हम ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं, जिससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। यह इर्रेगुलर पीरियड का कारण बन सकता है।
- अनियमित पीरियड के लिए वजन भी एक कारण हो सकता है। इसलिए वजन घटना या बढ़ना दोनों ही सही नहीं है। मोडरेट वेट होना चाहिए।
- अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। खराब खानपान इस समस्या की जड़ बन सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।