फर्टिलिटी की समस्या के बारे में हम आए दिन सुनते हैं। पर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स आसान नहीं होते। यकीनन साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है फिर भी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स के कारण परेशानी होती ही है। सबसे पहली बात तो यह कि वो काफी महंगे होते हैं, दूसरी यह कि उनसे महिलाओं के शरीर पर भी असर पड़ता है। यकीनन वह असरदार होते हैं, लेकिन यह भी जरूरी है कि फर्टिलिटी को बेहतर बनाने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल किया जाए। वो तरीके जिनकी मदद से कपल्स को कंसीव करने में आसानी हो।
आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ गाइडेंस डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, फर्टिलिटी के चांस बढ़ाने में डाइट मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि नट्स को अपनी डाइट में रेगुलर शामिल करने से फायदा हो सकता है।
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, नट्स और सीड्स को अपनी डाइट में रेगुलर शामिल करने से कपल्स की फर्टिलिटी बेहतर होती है। यह पुरुष और महिला दोनों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। पर यह भी जरूरी है कि आप जान लें कि कौन से नट्स चाहिए।
ब्राजील नट्स
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सेलेनियम बहुत जरूरी माना जाता है और डॉक्टर दीक्षा की मानें तो सिर्फ 1 ब्राजील नट हर दिन आपके सेलेनियम डोज को पूरा कर सकता है। इससे पुरुषों में स्पर्म हेल्थ और महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर हो सकती है। आप अपनी फिजीक और डॉक्टर की बताई हुई हेल्थ एडवाइस के आधार पर रोजाना 1 से 3 ब्राजील नट्स हर रोज खा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद है यह नट्स, ऐसे करें सेवन
अखरोट
अखरोट स्पर्म हेल्थ के लिए बहुत बेहतर माना जाता है। इससे स्पर्म की हेल्थ के साथ-साथ उनकी स्पीड भी बढ़ती है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जिससे स्पर्म की वाइटैलिटी बेहतर होती है। आप दिन में 3 से 5 अखरोट अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, डाइट में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले एक बार आप डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें।
पिस्ता
पिस्ता को सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। इन न्यूट्रिएंट्स से फीमेल्स में हेल्दी एग क्वालिटी बनती है। इससे कंसेप्शन को बेहतर बनाने की गुंजाइश भी होती है। आप अपनी डाइट में रोजाना पिस्ता शामिल कर सकते हैं। आपको इसे सीमित मात्रा में लेना है, लेकिन इस नट को मुट्ठी भर खाया जाए, तो भी बुराई नहीं है। इसलिए इसे हेल्दी स्नैक ऑप्शन माना जाता है। हां, मुट्ठी भर से ज्यादा एक दिन में ना खाएं।
इसे जरूर पढ़ें- ये 5 नट्स आपको रखते हैं सेहतमंद, रोजाना भिगोकर खाएं
बादाम
बादाम में विटामिन-ई की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए ही यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें गुड फैक्ट्स भी होते हैं जिससे हार्मोनल बैलेंस सही होता है। आप दिन में 5-7 बादाम रोज खा सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन-ई की मात्रा भी सही रहेगी।
View this post on Instagram
सूरजमुखी के बीज
रोस्टेड, बिना नमक वाले सूरजमुखी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन-ई की मात्रा भरपूर होती है। स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए विटामिन-ई अच्छा साबित हो सकता है। सूरजमुखी के बीज में जिंक, फॉलिक एसिड और सेलेनियम सभी होता है। इन सभी को फर्टिलिटी न्यूट्रिएंट्स माना जाता है। आप हर रोज 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक की मात्रा भरपूर होती है। जिंक अगर शरीर में सही मात्रा में होता है, तो शरीर में अन्य विटामिन और मिनरल को एब्जॉर्ब होने में दिक्कत नहीं होती है। इसी के साथ, यह सिंथेसिस और बैलेंसिंग के लिए भी अच्छा होता है। थायराइड हार्मोन भी इसके कारण शरीर में कंट्रोल में रहता है। आप दिन में 1 चम्मच कद्दू के बीज खा सकते हैं।
एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। डॉक्टर आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से इसके बारे में बताएगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों