स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए घर पर तैयार करें सूरजमुखी के बीजों से बना स्क्रब

 सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे के निखार के लिए सबसे अच्छे होते हैं। ऐसे में आप इसका स्क्रब घर पर तैयार करके स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।

 
Sunflower seeds scrub benefits

सूरजमुखी के बीज स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन के ग्लो को बरकरार रखते हैं। अगर आपके फेस पर दाग-धब्बे हैं तो आप इसके बीज का स्क्रब बनाकर अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे स्किन पोर्स भी क्लीन हो जाएंगे साथ ही मौजूदा एक्स्ट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका और इसके फायदे।

सामग्री

Sunflower seeds

  • सूरजमुखी के बीज-2 चम्मच
  • दूध- 5 चम्मच
  • चंदन-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सूरजमुखी के बीज से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छे से पीस लें।
  • इसके बाद इसमें ठंडा दूध और चंदन मिलाएं।
  • अब इस स्क्रब को फेस पर लगाएं।
  • इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें।
  • जब ये अच्छे से सूख जाए तो हल्के हाथों से फेस पर मसाज करें।
  • अब इसे पानी से धो लें और फेस को टॉवल से साफ कर लें।

टिप्स: इस स्क्रब को बनाने में किसी भी तरह के हार्मफुल चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसलिए आप इसे आसानी से लगा सकती हैं।

सूरजमुखी के बीज से बने स्क्रब के फायदे

Sunflower seeds benefits

स्किन का ग्लो बढ़ाता है

सूरजमुखी के बीज से बना स्क्रब आपके फेस का ग्लो बरकरार रखता है। इसमें लिनोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है ऐसे में आपकी दाग-धब्बे की समस्या भी दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: स्किन को और भी ज्यादा Oily बनाती हैं ये 5 गलतियां

सन टैन से दिलाता है छुटकारा

गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने के लिए आप कई बार सोचती हैं। लेकिन इस स्क्रब को लगाने के बाद आप बिना किसी झिझक के बाहर निकल सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन साफ हो जाती है साथ ही टैनिंग भी खत्म हो जाती है। इसको आप गर्मियों में हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं चाहे तो पूरी बॉडी पर भी अप्लाई कर सकती हैं।

स्किन इन्फेक्शन को करता है दूर

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए किया जाता है। पिंपल्स और एक्ने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, यह समस्या देखते ही देखते खत्म हो जाएगी।

स्किन की नमी को बनाए रखता है

सूरजमुखी के बीज से बने फेस स्क्रब स्किन में नमी को बरकरार रखता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Flaky Skin : बदलते मौसम में त्वचा हो गई है रुखी तो ये स्किन टिप्स आएंगी आपके काम


नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इसका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP