Dil Se Indian: सोने से पहले दूध में मिलाकर लें ये 2 चीजें, सुबह आसानी से साफ होगा पेट

अगर आपको कब्ज रहती है, सुबह पेट साफ होने में मुश्किल आती है, तो घर में रखी दो चीजों को रात को सोते वक्त दूध में मिलाकर पिएं। कुछ ही दिनों में आराम होगा।

 
how to ease constipation ()

कब्ज या पेट में गैस और अपच की समस्या को अक्सर लोग मजाक का विषय बना देते हैं। लेकिन असल में पाचन से हमारे पूरे शरीर के फंक्शन जुड़े हैं। पेट ठीक से साफ न होने की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज को दूर करने के लिए लोग कई तरह की दवाईयां लेते हैं, लेकिन असल में पेट साफ होने के लिए दवाईयों का सहारा नहीं लेनी चाहिए। कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए सही खान-पान, पूरी नींद, जरूरी न्यूट्रिएंट्स और कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हैं। अगर आपको कब्ज रहती है, सुबह पेट साफ होने में मुश्किल आती है, तो घर में रखी दो चीजों को रात को सोते वक्त दूध में मिलाकर पिएं। कुछ ही दिनों में आराम होगा। 'दिल से इंडियन' में आज इसी घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन मनप्रीत से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।

कब्ज दूर करने के लिए दूध में मिलाकर पिएं घी और जायफल (What can I mix with milk for Constipation)

milk with ghee and nutmeg

  • रात को सोते वक्त दूध में घी और जायफल मिलाकर पीने से कब्ज और अपच से राहत मिल सकती है।
  • घी और दूध पाचन एंजाइमों के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे एसिडिटी कम होती है और डाइजेस्टिव सिस्टम डिटॉक्स होता है।
  • घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से पेट आसानी से साफ होता है।
  • घी नेचुरल लुब्रिकेंट का काम करता है और कब्ज को दूर करता है।
  • घी में मौजूद हेल्दी फैट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करते हैं और कब्ज दूर करते हैं।
  • दूध के साथ जायफल लेने से भी इनडाइजेशन दूर होता है और गैस नहीं बनती है।
  • यह आंतों में बनने वाली गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करता है।
  • जायफल वाले दूध को पीने से कब्ज दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है।

कैसे तैयार करें? (Which spice is best for Constipation)

ghee for enersy

  • 1 गिलास दूध में 1 चम्मच घी मिलाएं।
  • अब इसमें चुटकी भर जायफल घिसकर डालें।
  • अब इस ड्रिंक को सोने से पहले पिएं।
  • आपको नींद भी अच्छी आएगी और सुबह पेट भी आसानी से साफ होगा।

यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम

पेट साफ करने में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP