मानसून में डाइट में इस तरह से शामिल करें पुदीने की पत्तियां, पाचन पर नहीं आएगी आंच

बरसात में पुदीने को डाइट में शामिल करे, न सिर्फ आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। आइए जानते हैं, इसे डाइट में शामिल करने का तरीका
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-24, 22:47 IST
image

बरसात का मौसम सेहत के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आता है। इस मौसम में नमी के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इस मौसम में पाचन तंत्र पर भी प्रहार होता है। कभी अपच, गैस, ब्लोटिंग..तो कभी भूख ही खत्म हो जाता है। ऐसे में आप एक बहुत ही छोटी सी चीज को डाइट में एड करके पाचन तंत्र के साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत कर सकती हैं। इसका नाम है पुदीने की पत्तियां। अब आप सोच रही होंगी की इसे किस तरह से डाइट में शामिल किया जाए, तो हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बता रहे हैं।

पुदीने के फायदे

मानसून में अगर आप पुदीने को डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है इसमें मेंथॉल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को शांत करता है। जिससे गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याएं कम हो जाती है।

2 (5)

इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे करें पुदीने को डाइट में शामिल?

पुदीने को डाइट में शामिल करने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप इसकी चटनी बनाएं और दाल चावल स्नेक्स या पराठे के साथ लें। इससे स्वाद भी बढ़ जाएगा और आपको फायदा भी मिल जाएगा।

इसके अलावा आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकती हैं। एक गिलास पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां उबाल लें। इसे गिलास में छान लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और सिप सिप करके पिएं।

1 (13)

यह भी पढ़ें-मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से क्या होता है?

अगर आप छाछ पीना पसंद करती हैं, तो आप पुदीने वाली छाछ पी सकती हैं।

इसके अलावा अगर आप कोई सब्जी बना रही हैं, तो पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट सब्जी में डाल सकती हैं। इससे सब्जी का टेस्ट अच्छा होता है और पाचन तंत्र को भी फायदा होता है। आप चाहें तो चटपटा पुदीना पुलाव भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-सुबह-सुबह बच्चों को न खिलाएं ये चीजें, शरीर हो जाएगा खोखला

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP