सूजी या सेमोलिना भारतीयों के भोजन का एक प्रमुख हिस्सा होता है। सूजी से तैयार भोजन जहां एक तरफ बहुत ज्यादा टेस्टी लगता है वहीं सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका उपयोग कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन खासतौर पर दक्षिण भारतीय अपने नाश्ते के व्यंजनों और यहां तक कि मिठाइयों में भी इसका भरपूर उपयोग करते हैं।
सूजी से बने व्यंजनों में इडली और उपमा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले दक्षिण भारतीय व्यंजन हैं, जो सूजी से बनाए जाते हैं। यहां तक कि सूजी आसानी से डाइजेस्ट होने की वजह से इससे बने व्यंजन छोटे बच्चों को भी भरपूर मात्रा में खिलाए जाते हैं। यदि आप अपने वजन को नियंत्रित करने के बारे में सोच रही हैं तो इसे आहार में जरूर शामिल करें। आइए आपको बताते हैं इसके और भी फायदों के बारे में -
ऊर्जा को बढ़ाता है
गेहूं में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट तत्व मौजूद होते हैं जो ऊर्जा को बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। सूजी गेहूं से तैयार किया जाता है इसलिए ये शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए सूजी को अपने आहार में जरूर शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों के लिए रामबाण है रागी, डाइट में जरूर करें शामिल
आयरन से भरपूर
सूजी आयरन से भरपूर होती है और इसकी कमी को रोकने में आपकी मदद कर सकती है। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आपको अनीमिया की शिकायत है तो आप डाइट में सूजी से बनी डिशेज़ जरूर शामिल करें।
हड्डियां मजबूत रखे
सूजी में कैल्शियम को मात्रा भरपूर रूप में पाई जाती है। कैल्शियम(जानें कैल्शियम के फायदे ) की उपस्थिति हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक होती है। एक रिसर्च के अनुसार 100 ग्राम अप्रकाशित सूजी के आटे में 17 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
तंत्रिका तंत्र को मजबूत करे
सूजी एक स्वस्थ तंत्रिका तंत्र को बनाए रखने में भी मदद कर सकती है। इसमें मैग्नीशियम,ज़िंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। रिसर्च बताती है कि 47 मिलीग्राम, 1.05 मिलीग्राम और प्रति 100 ग्राम सूजी में 136 मिलीग्राम की मात्रा में मौजूद होती है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं काले तिल के ये हेल्थ बेनिफिट्स
वजन कम करे
सूजी गेहूं से बनाई जाती है और गेहूं की तुलना में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होती है। यह वजन कम करने के लिए बहुत अच्छी होती है। सबसे अच्छी बात यह है इससे बने व्यंजन वास्तव में खाने में स्वादिष्ट होते हैं। यदि आप अपने आहार में सूजी को शामिल करना शुरू करती हैं, तो आप वास्तव में बहुत अधिक वजन कम कर सकती हैं। सूजी प्रोटीन और फाइबर से भरा होता है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। यह आपको अस्वास्थ्यकर या अधिक खाने से रोकता है। जिससे वजन नियंत्रित रहता है। सूजी में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है और यह वजन बढ़ने से रोकता है। आप इसका सेवन रोज़ किसी न किसी रूप में कर सकते हैं जैसे सूजी से तैयार इडली के रूप में आप इसे ग्रहण कर सकते हैं।
आहार में कैसे करें शामिल
- इसे उपमा, इडली या उत्तपम के रूप में आहार में शामिल किया जा सकता है। इससे घर पर केक या कुकीज़ भी तैयार की जा सकती हैं।
- आप सूजी का उपयोग करके पिज्जा या पास्ता तैयार कर सकते हैं। ये बाजार में उपलब्ध चीज़ों की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प है।
- सूजी का उपयोग करके चीला जैसे खाद्य पदार्थ तैयार करें और अतिरिक्त पोषण के लिए इसमें सब्जियों को छोटा-छोटा काटकर इस्तेमाल करें।
- इससे बनने वाले व्यंजन वास्तव में तैयार करने में आसान हैं और किसी भी समय इन भोजनों का आनंद उठाया जा सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों