Wedding Season 2023: शादी से पहले बिना एक्सरसाइज ऐसे कम करें पेट की चर्बी

शादी के दिन फिट दिखने में अगर पेट की चर्बी आपके  लिए मुश्किल खड़ी कर रही है, तो एक्सपर्ट का बताया यह उपाय खास आपके लिए है।

 
can i lose belly fat without exercising

Belly Fat: शादी किसी भी लड़की के लिए बहुत खास दिन होता है। इन दिन सभी लड़कियां खूबसूरत और फिट दिखना चाहती हैं। शादी से कुछ वक्त पहले स्किन केयर शुरू करना हो या फिर वेट लॉस के लिए कोशिश करना, लड़कियां इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हर जतन करती हैं। अगर आप भी कुछ महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, और पेट की चर्बी को लेकर परेशान हैं, तो यहां हम आपके लिए खास उपाय बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट के बताए इस डिटॉक्स वॉटर से आप बिना एक्सरसाइज के बेली फैट को कम कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइट डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बिना एक्सरसाइज ऐसे कम करें बेली फैट (How to burn belly fat)

belly fat burning tips

  • खीरा एक लो डेंसिटी फूड है। इसमें कैलोरीज बहुत कम होती हैं और इसे खाने से आपको न्यूट्रिशन भी मिलता है और पेट भी भरा हुआ रहता है।
  • यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शरीर को अंदर से साफ कर बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • खीरे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें फाइबर भी अधिक होता है। बेली फैट की एक बड़ी वजह कब्ज हो सकता है, खीरे में वॉटर कंटेट अधिक होता है, इसलिए इसे लेने से पेट आसानी से साफ होता है।
  • खीरे में न के बराबर नेचुरल शुगर होती है और इसलिए यह बेली फैट के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • पुदीने की पत्तियां डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी होती हैं। इससे आप खाना आसानी से पचा पाते हैं।
  • अदरक और नींबू दोनों एक तरह से वेट कटर हैं। दोनों बेली फैट को कम कर वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
  • अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है, इन दोनों से बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-बेली फैट को तेजी से बर्न करते हैं ये 4 नट्स, 1 बार आप भी करें ट्राई

बेली फैट को बर्न करने के लिए डिटॉक्स वॉटर

how can i slim my stomach fast

सामग्री

  • पानी- 2 लीटर
  • खीरा- 1 छिला और पतला कटा हुआ
  • पुदीना की पत्तियां- मुट्ठी भर
  • अदरक- 1 टीस्पून घिसी हुई
  • नींबू- 1 कटा हुआ

विधि

  • सभी चीजों को 2 लीटर पानी में मिलाएं।
  • इसे कुछ घंटों तक के लिए छोड़ दें।
  • इस पानी को दिनभर सिप करके पिएं।

यह भी पढ़ें- ओट्स से बनी हेल्दी स्मूदी, आपके वजन घटाने की राह में मदद करेगी ये रेसिपी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP