अक्सर लोग ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। किसी का पेट खाने से पहले भारी महसूस होता है, तो किसी को खाना खाने के बाद पेट फूलने की शिकायत होती है। खासतौर पर रात के समय में यह परेशानी होती है। जैसे ही खाना खाया पेट मटके जैसा फूल जाता है। कुछ लोगों के लिए यह हर रोज का सिरदर्द बन जाता है। खास कर यह भारीपन, सूजन और असहजता, तब होती है जब आपने कुछ नमकीन खा लिया हो। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको एक कमाल का घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपको तुरंत राहत दिला सकता है। इसका नाम है कूलिंग एंटी इंफ्लेमेटरी नाइट ड्रिंक। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।
खाना खाने के बाद मटके जैसा फूल जाता है पेट, तो करें यह काम
एक्सपर्ट बताती हैं, कि इसके लिए नारियल पानी और जायफल वाला कूलिंग ड्रिंक पीना चाहिए। यह ड्रिंक पेट की गहराई तक सूजन कम करने,पफिनेस दूर करने और रात भर ठंडक पहुंचाने के लिए बेहतरीन है।
सामग्री
- एक कप ताजा नारियल पानी
- एक चुटकी जायफल
- एक चुटकी सोंठ
विधि
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और रात के खाने के बाद या सोने से 1 घंटे पहले धीरे-धीरे सिप सिप करके पिएं।
क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक
नारियल पानी
- इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करती है।
- इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं और सूजन को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
- इससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
जायफल
View this post on Instagram
- यह अपने सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, जो पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है।
- यह पाचन एंजाइम को उत्तेजित कर सकता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है। गैस ब्लोटिंग में कमी आती है।
- जायफल में नींद को बढ़ावा देने वाले भी गुण होते हैं।
- वहीं सोंठ पाचन क्रिया को गति देने का काम करता है।
यह भी पढ़ें-खाना खाने के तुरंत बाद आप को भी महसूस होती है पॉटी? डाइट में करें इन चीजों को शामिल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों