चावल से बनी कांजी पेट की गर्मी को करेगी दूर, जानें बनाने की विधि

चावल से बनी कांजी का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। ऐसे में आज हम आपके साथ चावल से बनी कांजी की दो रेसिपी आपके साथ शेयर करेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-15, 18:33 IST
What is rice kanji made of

चावल की कांजी चावल के पके हुए पानी को कहा जाता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। अक्सर लोग डिहाइड्रेशन, दस्त, हैजा और गैस्ट्रोएन्टेराइटिस जैसी समस्या होने पर इसका सेवन करते हैं। गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पेट में गर्मी भी हो जाती है। ऐसे में शरीर और पेट को ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। पेट को ठंडा करने के लिए चावल से बनी कांजी के सेवन को बहुत लाभदायक माना गया है, चलिए जान लेते हैं कि चावल की कांजी कैसे बनाई जाती है।

चावल की कांजी बनाने की विधि

सामग्री

  • एक से दो कप कच्चा चावल
  • दो से तीन कप पानी

कैसे बनाएं चावल की कांजी

how to make rice kanji

  • चावल की कांजी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी में डालकर धो लें (चावल के पानी का फायदा)।
  • इससे चावल की सभी गंदगी पानी से साफ हो जाएगी और स्टार्च भी साफ हो जाएंगे।
  • अब चावल को पकाना है, इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें।
  • पानी गर्म हो जाए तो चावल को डालकर उबाल लें।
  • चावल पक जाए तो बचे हुए पानी को छान लें।
  • चावल के इस स्टार्च वाले पानी को फेंकना नहीं है, यही चावल का कांजी है, जो हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • चावल का पानी बच जाए तो आप इसे फ्रिज में स्टोर कर बाद में भी इसका स्वाद और लाभ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दही वाली कढ़ी बनाते वक्त न करें ये गलतियां, स्वाद में नहीं आएगी कोई कमी

खमीर युक्त चावल की कांजी रेसिपी

सामग्री

  • एक कप कच्चा चावल
  • दो कप पानी

कैसे बनाएं खमीर युक्त चावल की कांजी

rice kanji benefits

  • चावल की कांजी बनाने के लिए चावल को साफ पानी में धोकर एक तरफ रखें।
  • अब एक बर्तन में चावल को पकाने के लिए पानी गर्म करने के लिए रखें।
  • पानी में उबाल आ जाए तो चावल को डालकर पकने दें।
  • चावल पक जाए तो चावल को छान लें और चावल के स्टार्च को अलग रखें।
  • चावल को आप खाने के लिए इस्तेमाल करें और चावल के मांड को दो से तीन दिन के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें।
  • दो से तीन दिन में चावल के पानी से अजीब महक आने लगेगी, फिर आप इस खमीर युक्त प्रक्रिया को रोक दें।
  • अब इस चावल के पानी को फ्रिज (फ्रिज की सफाई कैसे करें) में रखें और इसे पीने के लिए उपयोग करें।
  • चावल के इस खमीर युक्त कांजी को डायरेक्ट नहीं पीना है, इसे आप दो से तीन कप गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: किचन सिंक की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।