Weight Loss Diet: पराठा खाकर बढ़ेगा नहीं बल्कि कम होगा वजन, इन 3 टिप्स को करें फॉलो

वजन घटाने के लिए अब आपको पराठा खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस इसे डाइटिशियन के बताए हुए तरीके से बनाएं। अगर आप वेट लॉस के लिए पराठा छोड़ चुकी हैं, तो इसे जरूर पढ़ें।
Updated:- 2023-09-23, 16:52 IST
can i eat paratha during weight loss

जब भी हम वजन घटाने की कोशिश करते हैं, तो लोग हमें कई राय देते हैं। वेट लॉस के लिए क्या खाना चाहिए और क्या खाना छोड़ देना चाहिए, इस बारे में आपको बेशक बहुत जानकारी मिल जाएंगी लेकिन किसी भी जानकारी या टिप पर गौर करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अक्सर वेट लॉस के लिए लोग घर के बने पराठों को पूरी तरह छोड़ देते हैं और फैंसी डाइट को फॉलो करने में लग जाते हैं। उनका ऐसा मानना होता है कि पराठा खाने से वजन बढ़ता है लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई पराठा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है, इस बार में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर दे रही हैं। 

वजन कम करने के लिए ऐसे खाएं पराठा

how many paratha should i eat in a day

  • एक्सपर्ट की मानें तो वजन घटाने के लिए पराठे को छोड़ना सही नहीं है। अगर आप इसे सही तरीके से बनाकर, सही मात्रा में सही समय पर खाती हैं, तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा।
  • पराठा बनाने के लिए अगर आप खूब सारे तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे बेशक वजन बढ़ सकता है। इसलिए पराठा रिफाइंड ऑयल में नहीं, बल्कि देसी घी या फिर रीजनल ऑयल में बनाएं और इसे भी अधिक मात्रा में न लगाएं।
  • पराठे में आलू की स्टफिंग भरने के बजाय पनीर, टोफू और गोभी जैसी हेल्दी स्टफिंग ट्राई करें। इससे शरीर को प्रोटीन भी मिलेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
  • पराठे को हमेशा लंच या ब्रेकफास्ट में खाएं। डिनर में पराठा अवॉइड करें क्योंकि इसमें रोटी से ज्यादा कैलोरी होती हैं।
  • पराठे के साथ चटनी या फिर दही खाएं। इससे मील बैलेंस होता है।

यह भी पढ़ें- नाश्ते के लिए क्या बेहतर कॉर्न फ्लेक्स या पराठा ? एक्सपर्ट से जानें

वेट लॉस करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट के मुताबिकस वेट लॉस के लिए सिर्फ पराठा नहीं, बल्कि आप घर का बना कोई और खाना भी खा सकते हैं। घर के बने खाने से आमतौर पर वजन नहीं बढ़ता है। वेट गेन के पीछे पूरा कैलोरी इनटेक, लाइफस्टाइल और भी कई सारे फैक्टर होते हैं। ऐसे में बैलेंस मील लेने की कोशिश करें और लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाएं।

यह भी पढ़ें- हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए अपना सकती हैं ये डाइट ट्रिक्स

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।