पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाएं, तो ऐसी है जिन्हें ओवर द काउंटर पेन किलर का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको फायदा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक ब्रोकली और सरसों के बीज ऐसे दो पावरफुल इंग्रेडिएंट्स हैं, जो पीरियड्स पेन को कर करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पीरियड क्रैंप्स को कम करने में सहायक है ब्रोकली और सरसों
ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी है। यह तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्रोकली में भरपूर मात्रा में आयरन और फाइबर होता है, जो ब्लोटिंग और कमजोरी को दूर करने में सहायक है। वहीं सरसों के बीज में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम होते हैं। सरसों को ब्रोकली के साथ खाने से इसका फायदे दोगुना हो जाता हैा।इससे मेंस्ट्रुअल हेल्थ को अच्छा बनाया जा सकता है।
कैसे खाएं ब्रोकली और सरसों?
View this post on Instagram
- 1 कप ब्रोकली
- 1 टीस्पून सरसों के बीज
- 1 टीस्पून घी
विधि
- घी को गर्म करें।
- इसमें सरसों के दाने डालें और इसे चटकने दें।
- अब इसमें ब्रोकली को डालकर 2 से 4 मिनट तक सैते करें
यह भी पढ़ें-पीसीओएस से पीड़ित हैं और कम करना चाहती हैं वजन, पिएं यह हेल्दी ड्रिंक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों